Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र की याद में सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ का आयोजन:भारी सिक्योरिटी में पहुंचे सलमान खान, पति अभिषेक संग ऐश्वर्या राय भी प्रेयर मीट में पहुंचीं

11 months ago

10

0

एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। आज मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में उनकी याद में प्रेयर मीट आयोजित हुई, जिसे ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम दिया गया। शाम 5 बजे से 7:30 तक चलने वाली इस प्रेयर मीट में एक्टर के परिवार, दोस्त और बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के मद्देनजर होटल ताज लैंड्स एंड में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सनी देओल, बॉबी देओल अपने चचेरे भाई अभय देओल के साथ ताज लैंड्स एंड में गेस्ट को रिसीव करते नजर आए थे। प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए वहीं, वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख दिन में दिवंगत एक्टर के बंगले पर उनके परिवार के लोगों से मिलने पहुंची थीं। 24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबर आई थी। विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। निधन के बाद से ही देओल परिवार को सांत्वना देने के लिए कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे थे। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन समेत कई सितारे देओल परिवार से मिलने पहुंचे थे। एक नजर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर पर- धर्मेंद्र की कहानी शुरू होती है 1935 से... ब्रिटिश इंडिया में पंजाब के गांव सहनेवाल के हेडमास्टर केवल किशन देओल के घर 8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म हुआ। जिन्हें नाम दिया गया था धरम केवल किशन। पंजाबी जट परिवार में धर्मेंद्र का बचपन सहनेवाल में ही बीता। जिस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनके पिता हैडमास्टर थे, वहीं से धर्मेंद्र ने पढ़ाई की। धर्मेंद्र जब दसवीं में थे तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी। उन्हें फिल्म इस कदर पसंद आई कि उन्होंने खुद भी हीरो बनने का फैसला कर लिया। धर्मेंद्र करीब 19 साल के ही थे, जब 1954 में उनके पिता ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करवा दी। इसी समय एक दिन अखबार में फिल्मफेयर मैगजीन एक टेलेंट हंट कॉम्पिटिशन का इश्तिहार पढ़ा। इसमें जीतने वाले को फिल्मों में काम मिलने वाला था। नई-नई शादी हुई थी, तो उनके लिए पत्नी को छोड़कर मुंबई जाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने घरवालों को मना ही लिया। 1960 में रिलीज हुई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरा जबरदस्त हिट रही और पहली ही फिल्म से धर्मेंद्र को देशभर में पहचान मिल गई। पॉपुलैरिटी मिलते ही धर्मेंद्र को सूरत और सीरत (1962), अनपढ़ (1962), बंदिनी (1963), आई मिलन की बेला (1964), बहारें फिर आएंगी (1966), दिल ने फिर याद किया (1966), दुल्हन एक रात की (1967) जैसी कई हिट फिल्में मिलने लगीं। इन फिल्मों की बदौलत उन्हें 60 के दशक में रोमांटिक हीरो का दर्जा मिला। फिल्म इंडस्ट्री में तो धर्मेंद्र नाम का हीरो पहचान बना चुका था, लेकिन उन्हें स्टार का दर्जा मिलना अभी बाकी था। ये काम किया मीना कुमारी ने। साल 1964 की फिल्म ‘मैं भी लड़की हूं’ में साथ नजर आए। पहली फिल्म से ही मीना कुमारी धर्मेंद्र को पसंद करने लगीं। उस समय मीना और उनके पति कमाल अमरोही के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। मीना कुमारी अपने प्रोड्यूसर्स के सामने शर्त रख दिया करती थीं कि वो तब ही फिल्म की हीरोइन बनेंगी, जब धर्मेंद्र फिल्म के हीरो रहेंगे। मीना कुमारी जैसी बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स उनकी हर शर्त मान लेते थे। धर्मेंद्र और मीना कुमारी फिल्म पूर्णिमा, काजल, मंझली दीदी, बहारों की मंजिल और फूल और पत्थर में साथ दिखे और धर्मेंद्र को स्टार का दर्जा मिल गया। 300 फिल्मों में 93 हिट और 49 सुपरहिट, लेकिन अवॉर्ड 0 66 सालों के एक्टिंग करियर में धर्मेंद्र ने कॉमेडी, एक्शन और रोमांटिक 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें 93 हिट और 49 सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। हैरानी की बात ये है कि उन्हें कभी एक्टिंग के लिए अवॉर्ड नहीं मिला। धर्मेंद्र से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें धर्मेंद्र फैमिली ट्री:बॉलीवुड ही नहीं राजनीति में भी देओल परिवार का दबदबा, बेटे सनी-बॉबी से अमीर भतीजे अभय देओल; बेटी ईशा ने तोड़ी परंपरा भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में एक धर्मेंद्र को मोस्ट हैंडसम का तमगा मिला। मिडिल क्लास पंजाबी जाट परिवार से आने वाले धर्मेंद्र ने खेत-खलिहान से निकल कर बॉक्स ऑफिस की सफलता देखी। पूरी खबर यहां पढ़ें... शोले' की शूटिंग में 50km पैदल चलकर पहुंचे थे धर्मेंद्र:डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने शेयर किए धर्मेंद्र के किस्से हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) का सोमवार सुबह जुहू स्थित उनके घर में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
यह हाइपरसोनिक मिसाइल करेगी कमाल, साउंड की गति से 7 गुना ज्यादा है स्पीड, कम लागत में हुई तैयार
Next Article
आमिर खान ने IFFI में धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि:कहा- धरम जी सिर्फ अभिनेता नहीं, एक महान इंसान थे, उनका निधन हमारे लिए बड़ी क्षति

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment