Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आमिर खान ने IFFI में धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि:कहा- धरम जी सिर्फ अभिनेता नहीं, एक महान इंसान थे, उनका निधन हमारे लिए बड़ी क्षति

11 months ago

9

0

गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान आमिर खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। आमिर ने बताया कि पिछले एक साल में वे धर्मेंद्र के बहुत करीब आ गए थे और उन्होंने उनसे लगभग 7–8 बार मुलाकात की। एक बार वे अपने बेटे आजाद को भी साथ ले गए, ताकि वह धर्मेंद्र और उनके स्वभाव को जान सके। आमिर खान ने कहा, मैं उनके (धर्मेंद्र) अभिनय को देखकर बड़ा हुआ हूं। उन्हें एक्शन हीरो और ही-मैन के रूप में जाना जाता था। वह एक्शन फिल्मों में मजबूत किरदार निभाने में बेहद कुशल थे। रोमांस, कॉमेडी और अन्य सभी तरह के किरदार उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाए। मेरे हिसाब से धरम जी हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। इसलिए मैं हमेशा उनका आदर करता आया हूं। आमिर ने आगे कहा, सच में, वह बहुत आकर्षक व्यक्ति थे। आज मैं मुंबई में नहीं हूं और उनका प्रेयर मीट अफसोस के साथ मिस कर रहा हूं। मैं उनके बहुत करीब था, खासकर पिछले एक साल में। मैंने उनसे लगभग 7–8 बार मुलाकात की और मुझे उनकी संगति में रहना बहुत अच्छा लगता था। एक दिन मैंने अपने बेटे आजाद को भी साथ ले लिया, ताकि वह धरम जी से मिल सके, क्योंकि आजाद ने उनका काम अभी तक अच्छी तरह नहीं देखा था। आजाद मेरे साथ आया और हमने उनके साथ कुछ घंटे बिताए, जो वाकई बहुत शानदार थे। आमिर ने आगे कहा, धरम जी सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। उनका स्वभाव बहुत कोमल था और वह हर किसी से बहुत गर्मजोशी और सम्मान के साथ मिलते थे। इसलिए वह एक अद्भुत व्यक्ति और महान अभिनेता थे और यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन बता दें, धर्मेंद्र 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले 31 अक्टूबर को भी एडमिट हुए थे। तब भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। हालांकि जब 10 नवंबर को वे भर्ती हुए तो परिवार के करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया था कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उनकी बेटियों अजेता-विजेता को भी विदेश से भारत बुला लिया गया है। तब बॉबी देओल भी अल्फा फिल्म की शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे थे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र की याद में सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ का आयोजन:भारी सिक्योरिटी में पहुंचे सलमान खान, पति अभिषेक संग ऐश्वर्या राय भी प्रेयर मीट में पहुंचीं
Next Article
बिग बॉस 19ः टास्क में वायलेंट हुईं अशनूर कौर:तान्या मित्तल को लकड़ी के पल्ले से मारा, एविक्शन की मांग हुई; 7 दिसंबर को होगा फिनाले

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment