Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर फैंस से मिले सनी-बॉबी देओल:लोगों का प्यार देखकर परिवार इमोशनल, हाथ जोड़कर किया शुक्रिया अदा

7 months ago

8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन था। इस मौके पर देओल परिवार ने अपने बंगले पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां दिग्गज अभिनेता के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान सनी देओल और बॉबी देओल ने सभी से मुलाकात की और हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। फैंस धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर फूल, उनकी तस्वीरें और फूलों के गुलदस्ते लेकर पहुंचे थे। कोई रो रहा था, तो कोई एक्टर के किस्से सुना रहा था। अपने पिता के लिए फैंस के बेशुमार प्यार को देखकर सनी देओल और बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें, सनी और बॉबी ही नहीं, बल्कि ही-मैन धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने भी अपने घर पर अभिनेता के फैंस से मुलाकात की थी। इस दौरान उनकी बेटी ईशा देओल भी मौजूद थीं। फैंस से बातचीत के दौरान हेमा ने कहा था व्यस्त रहिए, खुश रहिए और अच्छे से रहिए। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। ईशा भी हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद करती नजर आईं। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ था। फैंस को एक्टर को अंतिम दर्शन करने का मौका नहीं मिला, जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए, देओल परिवार ने धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर फैंस से मुलाकात की।
Click here to Read More
Previous Article
कुमकुम भाग्य फेम जीशान खान का भयंकर एक्सीडेंट:सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एक्टर, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई
Next Article
धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना:फराह खान ने की एक्टर के लिए ऑस्कर की मांग, फिल्म का अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment