Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर फैंस भी होंगे शामिल:देओल परिवार मुंबई में मनाएगा ही-मैन का बर्थडे, कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा

7 months ago

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 8 दिसंबर को वे अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसे में देओल परिवार अब मुंबई में उनका जन्मदिन मनाएगा। खास बात यह है कि इस दौरान उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। पहले यह कार्यक्रम खंडाला स्थित फार्महाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण अब इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की स्मृति और विरासत का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया है। वे चाहते हैं कि एक्टर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इसी कारण उन्होंने फैंस को भी कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है, ताकि वे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ परिवार से भी मिल सकें। धर्मेंद्र की याद में कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा। फैंस सीधे आ सकते हैं इसके लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। यह कोई बड़ा जश्न नहीं है, बल्कि उनके 90वें जन्मदिन की याद में एक शांत और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। मीडिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ था, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं, बुधवार को हरिद्वार में हरकी पौड़ी घाट पर विसर्जित कर दी गईं। सनी देओल के मैनेजर पंकज जोशी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे सनी देओल के बेटे करण ने दादा की अस्थियों को विधि-विधान से गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान देओल परिवार के 6 सदस्य वहां पर मौजूद थे।
Click here to Read More
Previous Article
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए 28 करोड़, ‘सिकंदर’ और ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे
Next Article
अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो का रिश्ता कन्फर्म?:सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों की तस्वीर, लंबे समय से हैं डेटिंग की खबरें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment