Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

1 month ago

अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. ये माइलस्टोन हासिल करने वाली अजय देवगन की 17वीं फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

नॉर्थ अमेरिका में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 16.6 लाख का कलेक्शन किया. इसी के साथ नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 8.24 करोड़ (993,000 डॉलर ) की कमाई कर ली. मंगलवार को फिल्म ने 40 लाख (48,000 डॉलर) की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने ऑफिशियली 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का धमाका

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 133.29 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 96 करोड़ कमाए. 

ये भी पढ़ें- The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
 

आठवें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़, नौवें दिन 10.25 करोड़, दसवें दिन फिल्म ने 12.75 करोड़, 11वें दिन 3.25 करोड़, 12वें दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया.

दुनियाभर में फिल्म धमाल 4 ने किया इतना कलेक्शन

वहीं ग्लोबल परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज 22.30 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 179.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिल्म अगर इसी पेस में कमाई करती रही तो जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.

फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. अजय के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावदे जाफरी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Tamil and Telugu OTT Watch: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका

Click here to Read More
Previous Article
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Next Article
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //