Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ

1 month ago

अनुपम खेर ने दिल्ली में हो रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है. अनुपम खेर ने एक वीडियो डाला है ओर कहा कि जंतर मंतर पर 'संसद चलो' प्रोटेस्ट के वक्त जो हिंसा हुई उससे उन्हें निराशा हुई. उन्होंने रिक्वेस्ट की कि इस प्रोटेस्ट को पॉलिटिकल न बनाया जाए.

अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
अनुपम खेर ने कहा, 'डियर स्टूडेंट, मैं प्रोटेस्ट के वीडियो देखकर दुखी हुआ. किसी भी स्टूडेंट को इससे नहीं गुजरना चाहिए. वो सिर्फ अपनी डिमांड रख रहे थे. मैं भी स्टूडें रहा हूं. मैं भी अधिकारियों से सवाल पूछे है. मैं उनकी बैचेनी, गुस्सा और भविष्य के लिे उम्मीद समझ सकता हूं. मैं स्टूडेंट्स को सपोर्ट करत हूं.'

ये भी पढ़ें- 'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

आगे उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं बड़े भाई के नाते एक चीज कहना चाहता हूं. जब बाहरी पार्टी आपके प्रोटेस्ट में शामिल होती हैं, खासतौर पर पॉलिटिकल पार्टी, जो हर प्रोटेस्ट में अपनी प्रेजेंस दिखाना चाहते हैं. उनका मकसद आपकी बात को आगे लेकर जाना नहीं होता है. बल्कि वो अपने फायदे को पूरा कर रहे हैं. आपको सावधान रहने की जरुरत है. शुरू में आपको लग सकता है कि जितने लोग आपके साथ जुड़ेंगे उतना आपका प्रोटेस्ट मजबूत होगा. लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. कई बार ये आपकी आवाज का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं. वो अपने पॉलिटिकल एजेंडे को पूरा करते हैं. वो कैमरे और नारे अपने साथ ले जाते हैं. ऐसे में आपके मुद्दे का नुकसान हो सकता है. आपके प्रोटेस्ट को नुकसान होगा और आपके सच को भी नुकसान होगा.'

ये भी पढ़ें- The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो

आखिर में अनुपम ने कहा, 'ये प्रोटेस्ट सिर्फ आपका होना चाहिए. इसका पॉलिटिकल यूज नहीं होना चाहिए. डेमोक्रेसी से सवाल करना आपका हक है. लेकिन आपको सावधान रहने की जरुरत है कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न करे.'

बता दें कि अनुपम खेर के अलावा शबाना आजमी, प्रकाश राज जैसे सेलेब्स ने भी इस प्रोटेस्ट का समर्थन किया था. शबाना और प्रकाश राज ने तो प्रोटेस्ट में हिस्सा भी लिया था.

Click here to Read More
Previous Article
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Next Article
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //