Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवाली पर राम गोपाल वर्मा का विवादित पोस्ट:भारत की दिवाली की तुलना गाजा से की, लेखक अशोक कुमार पांडेय ने जताई नाराजगी

7 months ago

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब दिवाली के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए भारत में मनाई जाने वाली दिवाली की तुलना गाजा से कर दी, जिसके बाद यूजर्स भड़क गए और उन्होंने डायरेक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, भारत में केवल एक दिन दिवाली होती है, लेकिन गाजा में हर दिन दिवाली होती है। वहीं, अब डायरेक्टर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक करार दिया है। लेखक अशोक कुमार पांडेय ने इस ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, कभी नहीं सोचा था कि तुम इस तरह निकलोगे। इसके अलावा यूजर्स ने लिखा, आपको इंसान बनने में बरसों लगेंगे, क्योंकि आपको जश्न और तबाही में फर्क भी नहीं पता। दूसरे ने लिखा, गाजा जैसी दीवाली आपके घरों तक भी पहुंचेगी, निश्चिंत रहें। मोदी आपको उसी दिशा में धीरे-धीरे ले जा रहे हैं। तीसरे ने लिखा, आपका रोजाना की जिंदगी गाजा जैसी दीवाली बनकर कभी न रुके। बता दें, राम गोपाल वर्मा फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों और शिकायतों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। वह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। इससे पहले 11 नवंबर 2024 को उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश, बहू ब्रह्माणी और अन्य TDP नेताओं की छवि को धूमिल किया था। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने उन डॉग लवर्स को फटकार लगाई है, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का लगातार विरोध कर रहे थे। फिल्ममेकर ने कहा है कि अगर वाकई उन्हें कुत्तों से प्यार है, तो वो उन्हें अपने-अपने घरों में रख लें। 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 8 हफ्तों के अंदर दिल्ली-NCR की सड़कों से सभी आवारा कुत्तों को हटाया जाए। आदेश के बाद कई सेलेब्स कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, समेत कई लोग शामिल हैं।
Click here to Read More
Previous Article
हरियाणा के बॉबी का 5 रुपए में फिल्मी सफर:​​​​​​​दिल्ली स्टेशन पर लुटे, मुंबई में स्पॉटबॉय रहे; अब हरियाणवी बैकग्राउंड वाली बॉलीवुड फिल्म ला रहे
Next Article
सामंथा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ मनाई दिवाली:इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें; विजय देवरकोंडा के दिवाली सेलिब्रेशन में रश्मिका का कनेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment