Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सामंथा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ मनाई दिवाली:इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें; विजय देवरकोंडा के दिवाली सेलिब्रेशन में रश्मिका का कनेक्शन

7 months ago

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ दिवाली मनाई। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की 20 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही इनमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु भी दिखाई दे रहे हैं। समांथा और राज की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स कमेंट कर के पूछ रहे हैं कि क्या उनके रिश्ते को परिवार ने मंजूरी दे दी? इसके अलावा कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को दिवाली की बधाई भी दी हैं। विजय देवरकोंडा ने भी मनाई दिवाली सिर्फ सामंथा ही नहीं, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी दिवाली सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ इस त्योहार को मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में रश्मिका मंदाना दिखाई नहीं दीं, लेकिन कई यूजर्स का मानना है कि बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली आवाज उन्हीं की है। सगाई को लेकर चर्चा में है कपल बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर न तो एक्ट्रेस और न ही एक्टर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है। शोभिता और नागा चैतन्य ने मनाई पहली दिवाली नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अपनी पहली दिवाली साथ में मनाई। कपल ने इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। शोभिता ने इन तस्वीरों के साथ आशा भोसले का मशहूर गाना जब छाए मेरा जादू भी लगाया है। ​अल्लू अर्जुन ने भी परिवार संग मनाई दिवाली अल्लू अर्जन ने भी हैदराबाद में अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया। इसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Click here to Read More
Previous Article
दिवाली पर राम गोपाल वर्मा का विवादित पोस्ट:भारत की दिवाली की तुलना गाजा से की, लेखक अशोक कुमार पांडेय ने जताई नाराजगी
Next Article
शक्ति शालिनी’ में अनीत पड्डा ने किया कियारा को रिप्लेस:मेकर्स ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट; फिल्म सैयारा से एक्ट्रेस को रातों रात मिला था स्टारडम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment