Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में:मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया

6 months ago

दैट गर्ल गीत से फेमस हुईं पंजाब के मोगा की परम का नया सॉन्ग मेरा माही ट्रेंड कर रहा है। इसे खुद परम ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। इस गीत में भी परम में सिद्धू मूसेवाला की झलक दिखी। सिद्धू स्टाइल में ही परम ने इस गीत को भी गाया है। इस गीत को 2 दिन में ही यूट्यूब पर 5.85 लाख, तो इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं एक महीना पहले रिलीज दैट गर्ल को यूट्यूब पर 16 मिलियन, तो इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। दैट गर्ल गाने को लेकर वीडियो डॉयरेक्टर ने बताया कि पहले गीत की शूटिंग के वक्त परम नर्वस थी। उसे ओपनिंग सीन में ही 50 टेक देने पड़े। पहला टेक सलेक्ट होने के बाद फिर वह कॉन्फिडेंट हो गईं। गीत को रिलीज करने से पहले साइफर के साथ प्रैक्टिस की मोगा की परम ने दूसरे गीत मेरा माही के लिए खूब प्रैक्टिस की है। इसका वीडियो भी उसने शेयर किया है, जिसमें परम अपनी पुराने मोगा साइफर के दोस्तों के साथ गीत को लेकर प्रैक्टिस करती नजर आईं। इस गीत की प्रैक्टिस में उसके साथी भी उसकी मदद करते दिख रहे हैं। इस गीत को म्यूजिक किसने दिया है, इसके बारे में परम ने नहीं बताया है, न ही इसका जिक्र अपने किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। मुंबई में मिल चुका पहला शो परम को हाल ही में मुंबई में पहला शो मिला था। इसका भी एक वीडियो परम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मुंबई में भी गीत...नी मैं अड्डी न पताशे जावां पोरदी सुनने वालों की बड़ी तादाद दिखी। जैसे ही परम स्टेज पर आई, क्राउड ने उसका सीटियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही परम ने गाना शुरू किया तो क्राउड भी साथ-साथ गाने लगा। बता दें कि मोगा साइफर से निकली परम ने कई युवाओं के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में नई राहें बना दी हैं। मोगा साइफर की ही तरह पूरे पंजाब में साइफर का नया दौर शुरू हो गया है। मोगा के बाद बटाला साइफर भी इसी तरह हिट हो रहा है। इनका एक गीत मामा फोन क्यों नी चुक्कण डेया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सोनू सूद ने भी दिया है मुंबई आने का निमंत्रण परम का जन्म मोगा के दुन्नेके गांव में साधारण परिवार में हुआ है। परम की उम्र अभी 19 साल है। मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछे और बर्तन साफ करने का काम करती हैं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। फिलहाल परम मोगा के बीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पहले गीत से हिट होने के बाद उनसे मोगा के ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी बात कर चुके हैं और मुंबई आने का न्योता दे चुके हैं। उन्होंने वादा किया था कि वह परम की हर तरह से मदद करेंगे। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला का नाम दिया गया है। सतिंदर सरताज की फैन, हिंदी गीत भी सुरीले गाती हैं परम न केवल रैप गाती हैं, बल्कि क्लासिकल भी उतना ही अच्छा गाती है। इसके पुराने वीडियो भी परम ने शेयर किए हैं। सतिंदर सरताज के एक गीत बेकरारियां हुंदियां कीमती जी...गाती नजर आईं। इसके साथ हिंदी गीत गुमसुम...गुमसुम भी गाया।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान ने खोली तान्या मित्तल के गेम प्लान की पोल:वीकेंड का वार में बोले- अब भैया से सैंया तक तो नहीं जा सकतीं
Next Article
दिलजीत दोसांझ की फैन हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर:'मैं पंजाब हां' लिखी टीशर्ट पहनकर मंच पर पहुंचीं; सिंगर ने गले लगाया, सेल्फी लेकर गिफ्ट दिया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment