Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान ने खोली तान्या मित्तल के गेम प्लान की पोल:वीकेंड का वार में बोले- अब भैया से सैंया तक तो नहीं जा सकतीं

6 months ago

टीवी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान तान्या मित्तल की क्लास लगाएंगे और उनके गेम प्लान की पोल खोलेंगे। शो के नए प्रोमो में सलमान कहते दिखे - "तान्या, आपका नॉमिनेशन प्लान तो फेल हो गया। बिग बॉस ने तो आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप किया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं।" उन्होंने आगे कहा - "लेकिन किसी को भी फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया तक तो जा नहीं सकतीं। अगर यही आपका गेम है, तो वाह! क्या गेम है आपका!" सलमान का इशारा उस एपिसोड की ओर था, जब तान्या ने खुद को अमाल की बहन जैसे बताया था और सबके सामने उन्हें भाई कहा था। वहीं, नॉमिनेशन को लेकर तान्या ने बिग बॉस से यह भी कहा था कि उन्हें अमाल और किसी एक कंटेस्टेंट में से चुनने का ऑप्शन दिया जाए, ताकि वो अमाल को नॉमिनेट करने का कारण बता सकें, लेकिन उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला। बता दें कि इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और फरहाना भट नॉमिनेट हुए हैं। घर में हुई प्रणीत की वापसी इसी बीच प्रणीत मोरे की बिग बॉस के घर में वापसी हुई। वह हेल्थ इश्यू की वजह से घर से बाहर गए थे। उनकी एंट्री से कुछ घरवाले खुश नजर आए, लेकिन फरहाना और तान्या उनसे दूर रहीं। कैप्टन अमाल मलिक ने प्रणीत को कोई जिम्मेदारी नहीं दी। वहीं, घर का माहौल फिर गरम हो गया। फरहाना और अमाल के बीच झगड़ा हुआ। अमाल ने फरहाना को अपनी प्लेट धोने को कहा। फरहाना ने मना कर दिया, जिससे कुनिका और फरहाना के बीच बहस हो गई। तान्या ने खुद प्लेट धो दी, जिस पर कुनिका नाराज हुईं और बोलीं कि तान्या सिर्फ फुटेज के लिए ऐसा करती हैं। अगले दिन भी झगड़ा जारी रहा। फरहाना ने अमाल से शिकायत की कि कुनिका ने उन्हें नाश्ता नहीं दिया। बाद में घर में 'द प्रणीत मोरे शो' हुआ, जिसमें फरहाना और तान्या को नहीं बुलाया गया। शो के दौरान प्रणीत ने तान्या को फेक कहा।
Click here to Read More
Previous Article
दून फिल्म फेस्टिवल में जमा हुईं बॉलीवुड हस्तियां:उत्तराखंड की 30 फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, युवाओं को मिलेगा टैलेंट दिखाने का मौका
Next Article
दैट गर्ल फेम परम का दूसरा गाना भी ट्रेंड में:मूसेवाला स्टाइल में गाया मेरा माही सॉन्ग मिलियन पार, प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment