Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक

2 months ago

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच किंग फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'किंग' कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन शेड्यूल की बताई जा रही हैं। इसमें शाहरुख और दीपिका एक म्यूजिक सीक्वेंस के लिए शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक सीक्वेंस शूट करते दिखे स्टार्स तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का लुक काफी कूल लग रहा है। दीपिका ने फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहना हुआ है और वे सेट पर टहलती नजर आ रही हैं। वहीं, शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट में दिख रहे हैं, जिसके बटन उन्होंने खुले रखे हैं। बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है कि यह किसी गाने की शूटिंग का हिस्सा है। इन तस्वीरों में सेट के बाकी क्रू मेंबर्स भी आसपास काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सामने आई तस्वीरें ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ उनकी गोद में बैठी है और हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है। फिल्म 'किंग' से जुड़ी खास बातें 'किंग' फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि सिद्धार्थ आनंद इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। केपटाउन के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया गया है। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इससे पहले 'पठान', 'जवान', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। पिछली फिल्मों की सफलता शाहरुख खान ने साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी। 'पठान' में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं और इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दीपिका भी हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आई थीं।
Click here to Read More
Previous Article
डायरेक्टर ने सामने बिकनी पहनने की डिमांड की:मिथुन चक्रवर्ती की बहु का कास्टिंग काउच पर खुलासा; मदालसा बोलीं- मैं उस व्यक्त 19 साल की थी
Next Article
राजेश खन्ना संग रिश्ते पर बोलीं अनीता आडवाणी:कोर्ट में न्याय का मजाक बना; 10 साल लिव-इन रिलेशन में रही, बिना ट्रायल के फैसला कैसे हुआ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment