Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

राजेश खन्ना संग रिश्ते पर बोलीं अनीता आडवाणी:कोर्ट में न्याय का मजाक बना; 10 साल लिव-इन रिलेशन में रही, बिना ट्रायल के फैसला कैसे हुआ

2 months ago

बॉम्बे हाई कोर्ट के राजेश खन्ना के साथ अनीता आडवाणी के रिश्ते को शादी मानने से इनकार करने के बाद अब अनीता ने अपनी नाराजगी जाहीर की है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कोर्ट के फैसले को 'न्याय का घोर मजाक' बताया है। अनीता ने साफ कर दिया है कि वह इस कानूनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी और अपनी गरिमा के लिए संघर्ष जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो डरकर घर बैठ जाएं। दरअसल अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह 10 साल से ज्यादा समय तक राजेश खन्ना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने इस रिश्ते को 'वैध विवाह' की मान्यता देने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी। हालांकि, 1 अप्रैल 2026 को कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। 'बिना मुकदमे के फैसला कैसे हो सकता है' अनीता आडवाणी ने कोर्ट के रुख पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, "मैं थकी नहीं हूं और कभी नहीं थकूंगी। मैं कायर या बिना रीढ़ वाले लोगों में से नहीं हूं जो अन्याय के खिलाफ चुप रहें।" उन्होंने सवाल उठाया कि 14 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें अपना पक्ष साबित करने का मौका क्यों नहीं मिला? अनीता के मुताबिक, बिना किसी प्रॉपर ट्रायल या गवाही के दीवानी मामले का फैसला सुना देना गलत है। घरेलू हिंसा कानून में पत्नी जैसा हक मांगा इंटरव्यू के दौरान अनीता ने अपनी कानूनी स्थिति को साफ किया। उन्होंने कहा, "मैंने एक शादीशुदा के रूप में पत्नी बनने का हक मांगा था, न कि शादी का अधिकार। दोनों में अंतर है।" उनके तर्क के मुताबिक, घरेलू हिंसा अधिनियम में लिव-इन रिलेशनशिप को पत्नी के बराबर मान्यता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि अगर दो एडल्ट पति-पत्नी की तरह साथ रहते हैं, तो उन्हें विवाह के स्वरूप वाले संबंध में माना जाना चाहिए। 'अस्पताल में मिलने नहीं दिया, वसीयत भी गायब हो गई' अनीता ने राजेश खन्ना के आखिरी दिनों का दर्द भी साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुपरस्टार के परिवार ने उन्हें अस्पताल में उनसे मिलने तक नहीं दिया। परिवार की ओर से दावा किया गया था कि राजेश खन्ना खुद उनसे नहीं मिलना चाहते, जिसे अनीता ने सरासर झूठ बताया। उन्होंने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि राजेश खन्ना ने एक वसीयत बनाई थी, जिसमें उनका हक था, लेकिन वह गायब हो गई। प्राइवेट सेरेमनी में पहनाया था मंगलसूत्र अपने पुराने दावों को दोहराते हुए अनीता ने कहा कि सुपरस्टार के साथ उनका रिश्ता कोई छिपाने वाली बात नहीं थी। उन्होंने बताया कि घर के मंदिर में एक छोटी और निजी रस्म हुई थी, जिसमें राजेश खन्ना ने उन्हें सिंदूर लगाया और मंगलसूत्र पहनाया था। अनीता ने भावुक होते हुए कहा कि वह राजेश खन्ना के साथ उनके पैसे के लिए नहीं, बल्कि प्यार की वजह से थीं। उन्होंने कहा कि उनके साथ हुआ दुर्व्यवहार बहुत दर्दनाक था और वह सिर्फ अपना सम्मान वापस चाहती हैं।
Click here to Read More
Previous Article
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक
Next Article
ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment