Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दीपक तिजोरी संग फराह खान ने किसिंग सीन किया था:सीन करने वाली लड़की ने मना किया था, इसलिए प्रोड्यूसर ने कोरियोग्राफर से करवाया था

7 months ago

फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में सिंगर शान के घर पहुंचीं, जहां दोनों ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। शान और फराह की पहली मुलाकात फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के सेट पर हुई थी। फराह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें दीपक तिजोरी के गाल पर किस वाला सीन करने को कहा गया था। फराह ने बताया कि शुरुआत में वे इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़ी थीं। बाद में उन्हें कोरियोग्राफी में मदद करने और उन बैकग्राउंड डांसर की जगह परफॉर्म करने के लिए कहा गया जो शूट पर नहीं आए। फराह ने कहा, “ जब भी कोई डांसर नहीं आता था, मैं उसकी जगह परफॉर्म करती थी। एक सीन ऐसा भी था जिसमें दीपक तिजोरी मेरे गाल पर किस करते हैं। उस सीन को करने वाली लड़की ने मना कर दिया था, इसलिए प्रोड्यूसर ने मुझे करवाया।” शान ने बताया कि उन्होंने चार दिन शूटिंग की थी, लेकिन गाने में उन्हें सिर्फ पासिंग शॉट में दिखाया गया। उन्होंने कहा, “गाना तीन अलग-अलग गानों का मिक्स जैसा था।” फराह हंसते हुए बोलीं, “मुझे लगता है यह जतिन का गाना था और मैं उसकी कोरियोग्राफर थी। प्रोड्यूसर इतने कंगाल थे कि उन्होंने जतिन को भी गाने में डाल दिया।” बातचीत के दौरान शान ने कहा, “मुझे चार दिन के लिए रोज 150 रुपए मिले। बाकी लोगों को 75 रुपए मिले।” यह सुनकर फराह हैरान हो गईं और बोलीं, “क्या! तुम्हें पैसे मिले? मुझे एक रुपए भी नहीं मिले, लेकिन सच कहूं तो यह फिल्म मेरे करियर के लिए किसी भी पैसे से ज्यादा मूल्यवान रही।” फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' 1992 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और पूजा बेदी मुख्य भूमिकाओं में थे।
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर के माता-पिता की 18 दिन में मौत:कब्रिस्तान में रोते हुए बोले खान साब- मां बाप का ख्याल रखो, ये दोबारा नहीं मिलेंगे
Next Article
गीतकार प्रसून जोशी राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित:गाना गाया- फूलों के रंग से...; सीएम मोहन यादव ने गुनगुनाया- जिंदगी एक सफर है सुहाना

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment