Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गीतकार प्रसून जोशी राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित:गाना गाया- फूलों के रंग से...; सीएम मोहन यादव ने गुनगुनाया- जिंदगी एक सफर है सुहाना

7 months ago

प्रसिद्ध गीतकार, पटकथा लेखक और कवि प्रसून जोशी को राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया है। खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वे पत्नी अपर्णा जोशी के साथ पहुंचे। आईएएस सृष्टि देशमुख ने उन्हें रिसीव किया। मंत्री विजय शाह ने जोशी को सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की टैक्स मुक्त राशि और सम्मान पट्टिका सौंपी। सम्मान के बाद समारोह को संबोधित करते हुए जोशी ने किशोर दा का गीत- फूलों के रंग से, दिल की कलम से...गुनगुनाया। गीत सुनकर कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव ने ताली बजाई। इसके बाद कार्यक्रम के संबोधित करने के दौरान डॉ. मोहन यादव ने भी 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' गीत गाया। वहीं, मंत्री विजय शाह ने मांग की कि अगली बार से कार्यक्रम को तीन दिन के लिए किया जाए। सीएम ने कहा कि जैसा आप चाहें वैसा होगा। बता दें यह सम्मान अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है। इससे पहले जोशी इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचे और ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। शाम 6 बजे वे किशोर कुमार के समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पसंदीदा डिश दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। देखिए अलंकरण समारोह की तस्वीरें... किशोर दा के भीतर बाल सुलभ जीवित रहा- प्रसून जोशी सम्मान और किशोर दा के जीवन पर अपने विचार साझा करते हुए प्रसून जोशी ने कहा किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे इससे जुड़ने का सौभाग्य मिल रहा है। किशोर दा निष्कलंक, सहज और कलकल बहने वाले व्यक्ति थे। वो लोगों को हंसी और दर्द, दोनों दुनिया में ले जाते थे। सोचता हूं, किशोर दा गा रहे होते तो कैसे गा रहे होते जोशी ने कहा किशोर दा बांटने में विश्वास रखते थे। चाहे सुख हो या दुख, वो उसे दूसरों तक पहुंचाते थे। मैं आज भी कई गीत लिखते समय सोचता हूं कि अगर किशोर दा गा रहे होते तो कैसे गा रहे होते। उन्होंने मौजूदा दौर के गीत-संगीत पर भी कहा आज कई गायक शब्दों के साथ न्याय नहीं कर पाते। लेकिन किशोर दा के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। जब वो मस्ती भरा गीत गाते थे तो लगता था मस्ती के अलावा कुछ नहीं है। जब दर्द भरा गीत गाते थे तो लगता था दुनिया में केवल पीड़ा ही है। आज टेक्नोलॉजी ने संगीत को बदल दिया है, लेकिन किशोर दा हमें याद दिलाते हैं कि सच्चाई हमेशा खुदरा होती है। पुलिस लाइन ग्राउंड पर समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। मंच पर प्रसून जोशी, उनकी पत्नी अपर्णा जोशी, मंत्री विजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, विधायक कंचन तनवे, छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय मौजूद रहे। निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी को मिला था पहला सम्मान 1997 से अब तक फिल्म जगत से जुड़े 28 सितारों-कलाकारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। पहले सम्मान जाने-माने निर्देश ऋषिकेश मुखर्जी को 1997 में मिला था। साल 2024-25 का किशोर कुमार सम्मान गीतकार प्रसून जोशी को दिया गया है। पिछले साल ये पुरस्कार निर्देश राजकुमार हिरानी को मिला था।
Click here to Read More
Previous Article
दीपक तिजोरी संग फराह खान ने किसिंग सीन किया था:सीन करने वाली लड़की ने मना किया था, इसलिए प्रोड्यूसर ने कोरियोग्राफर से करवाया था
Next Article
'अमिताभ बच्चन से भी बेहतर कई एक्टर्स हैं':दीपक पराशर ने बिग बी के साथ अपने रिश्तों और फिल्म में रिप्लेस होने पर बात की

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment