Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दीपक चाहर बिग बॉस 19 में आएंगे नजर!:क्रिकेटर की बहन मालती चाहर लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री; क्या अब बदलेगा गेम?

8 months ago

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर जल्द ही बिग बॉस हाउस में नजर आने वाले हैं। हालांकि, दीपक चाहर इस शो में कंटेस्टेंट के तौर में नजर नहीं आएंगे, बल्कि अपनी बहन मालती चाहर को छोड़ने आएंगे। मालती चाहर दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी। कुछ दिन पहले दैनिक भास्कर के विश्वसनीय सोर्स ने भी बताया था कि दीपक अपनी बहन को शो में छोड़ने आएंगे। ऐसे में आने वाले वीकेंड का वॉर में या फिर कुछ दिनों के अंदर मालती शो का हिस्सा बनेंगी। कौन हैं मालती चाहर? मालती चाहर न सिर्फ दीपक चाहर की बहन हैं, बल्कि एक एक्ट्रेस और निर्देशक भी हैं। उन्हें सदा वियाह होया जी (2022), 7 फेरे ए ड्रीम हाउसवाइफ (2024) और जीनियस (2018) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मालती ने कई ब्यूटी पेजेंट्स और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने 2009 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था और 2014 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरी रनर-अप रही थीं। 2017 में उन्होंने फिल्म मैनीक्योर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा मालती चाहर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और वहां उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। आवेज दरबार हो चुके हैं बेघर बिग बॉस 19 में पिछले हफ्ते आवेज दरबार घर से बेघर हो गए। उनके इस एविक्शन ने न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि उनके करीबी दोस्तों को भी हैरान कर दिया। एल्विश यादव समेत कई लोगों ने इस फैसले को 'अनफेयर' बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। दैनिक भास्कर से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में आवेज ने अपने एविक्शन की वजहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में उन्हें लेकर जो धारणा बनाई गई। जैसे कि उन पर ‘दिलफेंक आशिक’ होने के आरोप और ‘धंधा’ करने वाले कमेंट्स वो उनके गेम पर काफी भारी पड़े। पूरी खबर पढ़ें..
Click here to Read More
Previous Article
जुबीन के साथी का दावा- उन्हें मैनेजर-ऑर्गनाइजर ने जहर दिया:पत्नी ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाई, कहा- ये निजी दस्तावेज नहीं हैं
Next Article
पंकज त्रिपाठी का नया लुक देख लोग हैरान:हरी शेरवानी-धोती स्टाइल पैंट में आए नजर, रणवीर सिंह बोले- हम सुधर गए और आप बिगड़ गए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment