Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंकज त्रिपाठी का नया लुक देख लोग हैरान:हरी शेरवानी-धोती स्टाइल पैंट में आए नजर, रणवीर सिंह बोले- हम सुधर गए और आप बिगड़ गए

8 months ago

एक्टर पंकज त्रिपाठी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जिसमें वो बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में पंकज हरे रंग की वैल्वेट शेरवानी जैकेट में नजर आए। इस पर सुनहरी कढ़ाई की डिजाइन बनी हुई थी। अंदर उन्होंने काले रंग की शर्ट पहनी थी। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा था लाल धोती स्टाइल पैंट, जिस पर बड़े सुनहरे फूल बने थे। उन्होंने इस लुक को गोल्डन जूते और भूरे रंग की टोपी के साथ पूरा किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक नई शुरुआत। यह किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है? पंकज त्रिपाठी की तस्वीरों पर सेलेब्स ने रिएक्शन दिए। एक्टर रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अरे! ये क्या गुरुजी?! हम सुधर गए, और आप बिगड़ गए?” एक्टर गुलशन देवैया ने लिखा, “ओए पंकी !! पंकी ओए सर सर सर सर सर।” सिगंर हर्षदीप कौर ने लिखा, “ओहो क्या बात।” वहीं, राघव जुयाल ने फायर इमोजी कमेंट किया। हालांकि, कई लोगों को पंकज त्रिपाठी की तस्वीर को लेकर कन्फ्यूजन था और सवाल पूछा कि यह उनकी असली फोटो है या AI से बनाई गई है। वहीं, एक फैन ने लिखा, “कालीन भैया ने खुद की कालीन पहन ली।”
Click here to Read More
Previous Article
दीपक चाहर बिग बॉस 19 में आएंगे नजर!:क्रिकेटर की बहन मालती चाहर लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री; क्या अब बदलेगा गेम?
Next Article
फरहान अख्तर के साथ 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी:एक्टर के कार्ड का मिसयूज कर ड्राइवर ने निकाले पैसे, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment