Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच

1 month ago

भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था, जिसके लिए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. अब टीम इंडिया से लगातार इग्नोर होने वाले कुलदीप को इंग्लैंड की काउंटी टीम यॉर्कशायर ने अपना हिस्सा बनाया है.

बता दें कि टीम इंडिया को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसी सीरीज में कुलदीप भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कुलदीप यॉर्कशायर के लिए कितने मैच खेलेंगे और वह क्लब के लिए पहला मैच कब खेंलेगे. 

यॉर्कशायर ने एक रिलीज जारी करते हुए कुलदीप को अपने साथ जोड़ने की जानकारी साझा की. रिलीज में बताया गया कि 31 साल के भारतीय स्पिनर वन डे कप के पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और इसके बाद सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चार में से तीन मैचों के लिए हेडिंग्ले लौटेंगे. 

यॉर्कशायर के लिए कुलदीप यादव कब खेलेंगे पहला मैच?

यॉर्कशायर को वनडे कप का अगला मुकाबला शुक्रवार (24 जुलाई) को ग्लैमॉर्गन के खिलाफ खेलना है. कुलदीप इसी मैच से टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं. 

यॉर्कशायर का हिस्सा बनने पर क्या बोले कुलदीप यादव?

इंग्लैंड के क्लब की रिलीज के हवाले से कुलदीप यादव ने कहा, "यॉर्कशायर से जुड़कर मुझे बहुत खुशी है और इस मौके के लिए आभारी हूं. यॉर्कशायर के गौरवशाली इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वाकई सम्मान की बात होगी."

कुलदीप ने आगे कहा, "मैंने हमेशा इंग्लिश कंडीशन में खेलने की चुनौती का आनंद लिया है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद मैं टीम को ज्वाइन करने के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गया. मैं टीम के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए उत्साहित हूं." 

 

यह भी पढ़ें: ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में

Click here to Read More
Previous Article
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
Next Article
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //