Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

1 month ago

कई बड़े स्टार्स वाली एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि दूसरे वीक में इसकी कमाई में मंदी देखी जा रही है लेकिन स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ और फैमिली ऑडियंस से मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के चलये ये बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'धमाल 4' की 13वें दिन की कमाई कितनी रही?
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' थमने का नाम नहीं ले रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है. यहां तक कि क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के तूफान के आगे भी 'धमाल 4' पूरी तरह से डटी हुई है. ये फिल्म अब अपने बजट वसूलने से कुछ ही करोड़ दूर रह गई है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते 96 करोड़ कमाने के बाद इसने 8वें दिन 5.50 करोड़ कमाए. इसके बाद इसने तेजी दिखाते हुए 9वें दिन 10.25 करोड़ और 10वें दिन 12.75 करोड़ कमा डाले. वहीं 11वें दिन इसकी कमाई को झटका लगा और इसने 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 12वें दिन इसने तेजी दिखातेहुए 4 करोड़ कमा डाले. अब 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भी इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4'  ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ 'धमाल 4' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 134.50 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 160.02 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

अक्षय की फिल्म को पछाड़ने से इंचभर दूर है 'धमाल 4'
'धमाल 4' की कमाई में बुधवार को बेशक मंदी देखी गई लेकिन ये अब साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है. दरअसल ये अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के 136.98 करोड़ के कलेक्शन को मात देने से बस 2 करोड़ रुपये दूर है. दूसरे गुरुवार 'धमाल 4'  अक्षय की फिल्म से आगे निकल जाएगी और साल की चौथी सबसे बढ़ी फिल्म बन जाएगी.

ये हैं साल 2026 की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में 

  • धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
  • भूत बंगला- 199.23 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 136.98 करोड़
  • धमाल 4- 134.50 करोड़

ये भी पढ़ें:-कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम

Click here to Read More
Previous Article
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
Next Article
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //