Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

SL vs NZ: श्रीलंका का घर पर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा, रचिन के 'चौके' ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत

3 months ago

Is Sri Lanka Eliminated From T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 107 रन ही बना सकी.

श्रीलंका का सपना टूटा

श्रीलंका का घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है. भारत के साथ-साथ श्रीलंका भी इस वर्ल्ड कप का सह-मेजबान है, लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों हार के साथ ही वह सेमीफाइनल की दौड़ और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे के अलावा बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.

सैंटनर के बाद चमके रवींद्र

पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम भी संघर्ष कर रही थी और 84 के स्कोर तक उसने 6 विकेट खो दिए थे. मगर मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेल अपनी टीम को 160 के भी पार पहुंचा दिया. उन्होंने कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी की. सैंटनर के इन 47 रनों ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी करवाने में अहम योगदान दिया.

बाकी काम रचिन रवींद्र ने गेंदबाजी में कर दिया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए. उन्होंने कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कप्तान दासुन शनाक और दुशन हेमंता का विकेट लिया. इससे पहले रवींद्र ने बल्ले से भी 32 रनों का योगदान दिया था.

श्रीलंका को पारी की पहली ही गेंद पर बहुत बड़ा झटका लग गया था. मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया था. निसांका लगातार पारियों में रन बना रहे थे, लेकिन हेनरी ने उन्हें सबसे पहले चलता किया था.

Click here to Read More
Previous Article
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Next Article
Abhishek Sharma: लगातार तीन 'डक' के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, यहां जानें ताजा अपडेट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment