Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शाहरुख को ‘अंकल कौन हैं’ कहने वाली एक्ट्रेस की सफाई:सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तुर्की अभिनेत्री हांडे एर्सेल ने इसे फेक बताया

5 months ago

शाहरुख खान हाल ही में जॉय तुर्की अवॉर्ड्स 2026 के लिए रियाद पहुंचे थे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो में लग रहा था कि हांडे एर्सेल ऑडियंस साइड में बैठकर अपने फोन से स्टेज का वीडियो बना रही हैं और स्टेज पर शाहरुख खान किसी को अवॉर्ड देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि हांडे किंग खान का वीडियो बना रही हैं और उन्हें शाहरुख की फैन बुलाने लगे। जिसके बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी की तस्वीर वायरल हुई जिसमें शाहरुख खान की तस्वीर पर ऐरो बनाते हुए लिखा था, "ये अंकल कौन हैं? मैं सिर्फ अपनी दोस्त अमीना को कैप्चर कर रही थी। मैं शाहरुख खान की फैन नहीं हूं, प्लीज ये गलत जानकारी फैलाना बंद करें।" लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके हांडे एर्सेल ने इसे फेक बताया है। बता दें कि हांडे एर्सेल तुर्की की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 2012 में मिस तुर्की का खिताब जीता। उन्हें पहचान टीवी सीरीज अस्क लाफ्तान अनलमाज से मिली। सेन चाल कपीमी और बंबास्का बिरी भी उनके हिट शो रहे हैं। 2026 में उन्हें ELLE स्टाइल अवॉर्ड्स से सम्मान मिला है। हांडे भारतीय फिल्मों की तारीफ कर चुकी हैं और बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।
Click here to Read More
Previous Article
रानी मुखर्जी के सपोर्ट में उतरे अमिताभ बच्चन:फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर शेयर कर एक्शन के लिए एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दीं
Next Article
राखी सावंत बोली- मेरे किस ने मीका को सुरीला बनाया:पहले सावन में लग गई आग गाता था, अब हुड़ दबंग-दबंग; कॉन्ट्रोवर्सी से फेमस हुआ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment