Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

राखी सावंत बोली- मेरे किस ने मीका को सुरीला बनाया:पहले सावन में लग गई आग गाता था, अब हुड़ दबंग-दबंग; कॉन्ट्रोवर्सी से फेमस हुआ

5 months ago

आइटम गर्ल राखी सावंत ने पंजाबी मूल के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ हुई किस कॉन्ट्रोवर्सी को फिर सुर्खियों में ला दिया है। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने कहा- मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई है। मीका भाजी, बुरा मत मानना, सच तो आप जानते हो। राखी सावंत ने आगे कहा- पहले गाता था, सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय....मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग..दबंग..दबंग, मतलब राखी को किस करके मीका के सुर आ गए। राखी के मुताबिक, उनके टच या उस कॉन्ट्रोवर्सी ने मीका को वह पहचान और सुर दिए, जो आज उनके पास हैं। राखी सावंत का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। बर्थडे पार्टी में राखी सावंत के साथ जबरदस्ती किया था किस राखी सावंत को जबरन किस करने का मामला साल 2006 का है। मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। जहां मीका आपा खोकर कन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर बैठे थे। मीका की अचानक की गई इस हरकत से राखी समेत उस पार्टी में मौजूद हर शख्स हैरान था। इसके बाद पार्टी में तो राखी शांत रहीं लेकिन बाद में उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। राखी ने सिंगर के खिलाफ 11 जून 2006 को एफआईआर दर्ज करवा दी। मीका सिंह पर IPC की धारा 354 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। कोर्ट के बाहर हुआ राजीनामा, केस खत्म हुआ 2006 से यह मामला कोर्ट में अटका हुआ था। हालांकि करीब 17 साल बाद यह मामला सुलझ गया। कोर्ट ने इस मामले की FIR और चार्जशीट को रद्द कर दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राखी सावंत और मीका सिंह ने आपसी सहमति से यह मामला सुलझा लिया है। मीका सिंह ने इसको लेकर अप्रैल 2023 में एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की अपील की थी। राखी सावंत ने भी कोर्ट में एफिडेविट जमा करवाया था, जिसमें कहा कि दोनों ने बातचीत से मामला सुलझा लिया है। उन्हें एहसास हुआ कि सबकुछ गलतफहमी की वजह से हुआ। मीका ने कहा था- सबक सिखाने के लिए किस किया​ ​​​​​​इस मामले में मीका सिंह ने बाद में कहा था कि उन्होंने हर किसी को कहा था कि उनके चेहरे पर केक न लगाएं। इसके बावजूद राखी ने केक लगा दिया। इसलिए राखी को सबक सिखाने के लिए उन्हें जबरन किस किया। इसके बाद मीका की गिरफ्तारी भी हुई और बाद में वह जमानत पर छूटे। इसके बाद 2021 में उनके बीच सुलह हो गई थी। इस दौरान वह सार्वजनिक तौर पर भी एक-दूसरे से मिलते हुए नजर आए थे।
Click here to Read More
Previous Article
शाहरुख को ‘अंकल कौन हैं’ कहने वाली एक्ट्रेस की सफाई:सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तुर्की अभिनेत्री हांडे एर्सेल ने इसे फेक बताया
Next Article
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया:एक्टर से चार हफ्ते में जवाब मांगा,  27 फरवरी को होगी सुनवाई, पर्सनैलिटी राइट्स का मामला

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment