Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सीढ़ियों पर फिसला एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर का पैर:को-एक्ट्रेस प्रियामणि ने संभाला, द फैमिली मैन 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं

6 months ago

‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर सीढ़ियों से उतरते समय गिर गईं। वीडियो में अश्लेषा ठाकुर को सीढ़ियों से उतरते देखा जा सकता है, तभी अचानक उनका पैर फिसला और वह गिर पाईं। हालांकि मौके पर मौजूद उनकी को-एक्ट्रेस प्रियामणि ने उन्हें संभाल लिया। अश्लेषा ठाकुर सीरीज में मनोज बाजपेयी की बेटी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे ये स्टार्स पिछला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था बता दें कि सीरीज का पिछला सीजन 2021 में आया था। ‘द फैमिली मैन 3’ को राज और डीके ने लिखा है, साथ में सुमन कुमार भी इस बार जुड़े हैं। डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। तीसरे सीजन का डायरेक्शन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है। मनोज बाजपेयी और प्रियमणि के अलावा इस बार अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरी (जोया), और गुल पनाग (सलोनी) भी नजर आएंगे। नई एंट्री में जयदीप अहलावत ‘रुक्मा’ का किरदार निभाएंगे और निम्रत कौर ‘मीरा’ के रोल में दिखेंगी। मेकर्स के मुताबिक इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक होगी। श्रीकांत तिवारी अपने करियर की अब तक की सबसे खतरनाक चुनौती का सामना करेंगे। इस बार उनके सामने दो नए दुश्मन रुक्मा और मीरा होंगे। ये दोनों उनके मिशन और उनके परिवार दोनों के लिए खतरा बनेंगे।
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर जायद खान की मां का निधन:दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
Next Article
मूवी रिव्यू- जस्सी वेड्स जस्सी:हल्द्वानी की सादगी में बसती एक मीठी, देसी कॉमेडी, हंसाते-हंसाते पुरानी यादें ताजा करती फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment