Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एक्टर जायद खान की मां का निधन:दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

6 months ago

एक्टर जायद खान और सुजैन खान की मां जरीन कतरक खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वे एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान की पत्नी थीं। जरीन पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। बता दें कि संजय खान की पत्नी हिंदू थीं, इसलिए उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को 4 बजे हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। पति संजय खान, बेटे जायद और बेटी सुजैन समेत पूरा परिवार मौजूद था। अपनी पूर्व सास के अंतिम संस्कार में ऋतिक रोशन भी पहुंचे। इसके अलावा जरीन को श्रद्धांजलि देने जया बच्चन, बॉबी देओल, अली गोनी, रोनित रॉय, पूनम ढिल्लों और सोनल चौहान भी पहुंचीं। जरीन की शादी 1966 में संजय से हुई थी बता दें कि जरीन और संजय की शादी साल 1966 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी। वहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। उनके पति संजय खान से चार बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोरा, फराह अली खान और जायद खान हैं। जरीन की बड़ी बेटी फराह अली की शादी डीजे अकील से हुई है। दूसरी बेटी सिमोन अरोरा की शादी बिजनेसमैन अजय अरोरा से हुई है। उनकी छोटी बेटी सुजैन की शादी एक्टर ऋतिक रोशन से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। वहीं बेटे जायद की शादी मलायका पारेख से हुई है। करीब 11 महीने पहले जरीन अपनी बेटी फराह के व्लॉग में नजर आई थीं, जहां उन्होंने फराह को ईरानी मटन कोफ्ता खिलाया था और अपने घर का टूर भी कराया था। जरीन ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली शामिल हैं। गौरतलब है कि जरीन के पति संजय खान हिंदी फिल्मों और टीवी के जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 1964 में राजश्री फिल्म दोस्ती से डेब्यू किया था, जिसे उस साल का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद वे हकीकत, दस लाख, एक फूल दो माली, इंतकाम और धुंध जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपने भाई फिरोज खान के साथ उपासना, मेला और नागिन जैसी फिल्मों में भी काम किया। बाद में संजय खान ने चांदी सोना और अब्दुल्ला जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। साथ ही वे मशहूर टीवी सीरीज द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान के डायरेक्टर भी रहे।
Click here to Read More
Previous Article
उदयपुर में होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी!:एक्ट्रेस ने शुरू की वेन्यू की तलाश, अगले साल हो सकती है शादी
Next Article
सीढ़ियों पर फिसला एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर का पैर:को-एक्ट्रेस प्रियामणि ने संभाला, द फैमिली मैन 3 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment