Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

स्टेज से दीवार कूदकर भागी डांसर का नया VIDEO:लेडी डांसरों से छेड़छाड़ पर सफाई दी; नूंह में सलमान अली के गाने पर हंगामा हुआ था

5 months ago

हरियाणा के नूंह जिले के गांव पल्ला में स्टेज शो के दौरान हुए झगड़े को लेकर मेवात की मशहूर डांसर असमीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उस रात वहां किसी लड़की से कोई बदतमीजी नहीं हुई थी। असमीना ने कहा कि वह अपनी मर्जी से दीवार कूदकर गई थीं। वह उसी दीवार को कूदकर स्टेज पर भी आई थीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के बारे में अफवाह न फैलाई जाए। बता दें कि 15 दिसंबर को नूंह में स्टेज शो के दौरान हंगामा हो गया था। इसमें स्टेज पर एक युवक को लाठियों से पीटा गया। बताया जा रहा था कि इस युवक ने महिला डांसरों से छेड़छाड़ की थी। कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली भी प्रस्तुति देने आए थे, जिन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। हंगामे के दौरान डांसर असमीना दीवार कूदकर भागती नजर आई थीं। डांसर असमीना ने वीडियो में ये बातें कहीं... स्टेज शो में बवाल की कहानी... ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढे़ं... इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवाल,VIDEO:नूंह में महिला कलाकारों से छेड़छाड़ पर भगदड़ हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
40 साल के हरियाणवी संग्राम सिंह लड़ेंगे बिग फाइट:रोज 6 घंटे वर्कआउट, डाइट में दूध-घी-चूरमा; 20 को इंग्लैंड में तुर्की फाइटर से मुकाबला
Next Article
इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स 2025:आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे का दिखा ग्लैमरस अंदाज, टीवी जगत से कई नामी चेहरों ने की शिरकत

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment