Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड्स 2025:आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे का दिखा ग्लैमरस अंदाज, टीवी जगत से कई नामी चेहरों ने की शिरकत

5 months ago

17 दिसंबर को मुंबई में 25वें इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ITA अवॉर्ड्स का कार्यक्रम हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड और टीवी दोनों ही इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। बॉलीवुड से वेटरन एक्टर जितेंद्र, रंजीत, बोमन ईरानी, आलिया भट्ट, आदित्य सील, पूनम ढिल्लों, सुरवीन चावला जैसे कलाकारों ने शिरकत की। आलिया भट्ट बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं। बॉलीवुड सितारों की एक झलक वहीं, टीवी जगत से रुपाली गांगुली,प्रणाली राठौड़, आशी सिंह, हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, निया शर्मा जैसे कलाकारों ने शिरकत की। एक्ट्रेस निया शर्मा, शिवांगी जोशी, आशी सिंह और शालीन भनोट ने इवेंट में दमदार परफॉर्मेंस भी दी। टीवी इंडस्ट्री से शामिल हुए सितारों की झलक ITA अवॉर्ड्स 2025 में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को शो 'अनुपमा' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का अवॉर्ड मिला। एक्टर में ये अवॉर्ड हर्षद चोपड़ा को 'बड़े अच्छे लगते हैं' (नया सीजन) के लिए दिया गया। एक्टर कंवर ढिल्लन और एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस जूरी का अवॉर्ड दिया गया। प्रिया ठाकुर को ये अवॉर्ड जी टीवी पर आने वाले उनके शो 'वसुधा' के लिए मिला है।
Click here to Read More
Previous Article
स्टेज से दीवार कूदकर भागी डांसर का नया VIDEO:लेडी डांसरों से छेड़छाड़ पर सफाई दी; नूंह में सलमान अली के गाने पर हंगामा हुआ था
Next Article
भीड़ में फंसीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल:कार तक पहुंचना हुआ मुश्किल, परेशान नजर आईं फिल्म द राजा साब की अभिनेत्री

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment