Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

1 month ago

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस आयशा खान प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पहुंची थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था. हालांकि, फिर उन्हें छोड़ दिया गया. अब एक वीडियो सामने आया है. इसमें आमिर खान के भांजे इमरान खान नजर आ रहे हैं. वीडियो में बताया जा रहा है कि इमरान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट ज्वॉइन किया. वो मुंबई के शिवाजी पार्ट में नजर आए. 

इमरान खान स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
वीडियो में इमरान को ब्लैक कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है. उन्होंने साइड बैग भी डाला हुआ है. स्टूडेंट्स उन्हें देखकर वीडियो बनाते हैं और उनके साथ सेल्फी भी लेने की इच्छा जाहिर करते हैं. इमरान रुककर फैन के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं.

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ Navjot Singh (@visualsofsingh)

ये स्टार्स भी प्रोटेस्ट में पहुंचे

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी  का प्रोटेस्ट जारी है. उन्होंने 'संसद चलो' मार्च भी निकाला. इस प्रोटेस्ट में शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे स्टार्स हिस्सा बने. वहीं मुंबई में भी स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए मार्च निकाले जा रहे हैं. एक्टर गुरफतेह सिंह पीरजादा, प्रतिभा रांटा भी मुंबई प्रोटेस्ट का हिस्सा बने. गुरफतेह सिंह पीरजादा और प्रतिभा ने प्रोटेस्ट से फोटोज शेयर की.

ये भी पढे़ं- 'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

वहीं आयशा खान भी प्रोटेस्ट में शामिल होने गई थीं. उनका दावा था कि वो जाकर चुपचाप खड़ी थीं और पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें वैन में बैठाया और पुलिस स्टेशन ले गई. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया था. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था. वहीं उर्फी जावेद ने भी बताया कि वो भी प्रोटेस्ट में शामिल होने गई थीं लेकिन वहां से वो वापस आ गईं. क्योंकि पुलिस जबरदस्ती सभी को वहां से हटा रही थी.

बता दें कि एक्टर सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन, नसीरुद्धीन शाह, अनुपम खेर ने भी प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया.

Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
Next Article
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //