Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

1 month ago

एक्टर सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है. उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया. उन्होंने लिखा कि जो प्रोटेस्ट शांत तरीके से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया और ये देखकर बहुत दुख हुआ. हालांकि, आगे सलमान खान ने लिखा कि ये देखकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकसाथ आए हैं ये देखकर अच्छा लगा है. इसी के साथ सलमान ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि इंडिया एजुकेशनल हब बने.

सलमान खान ने किया प्रोटेस्ट को लेकर पोस्ट

सलमान खान ने पोस्ट कर लिखा, 'ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया, ये देखकर बहुत दुख हुआ. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए उन्हें देखकर मेरा दिल बहुत दुखी है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए हमारे देश के स्टूडेंट एकजुट हुए हैं और उनके पेरेटेंस ने भी उनका साथ दिया ये देखकर मुझे खुशी हुई.'

आगे सलमान ने लिखा, 'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं. स्टूडेंट ने ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपने फ्यूचर बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है. ये आंदोलन ही सही तरीका है. स्टूडेंट्स ने इसे सही तरीके से किया. वो बहुत साहसी और बहादुर हैं. एजुकेशन के लिए मोटिवेटेड ये जेनरेशन भारत का नाम रोशन करेगी.'

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ

इंडिया एजुकेशनल हब बने- सलमान खान

सलमान ने लिखा, 'ये मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशनल सिस्टम के बीच का है. इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए. हमारे देश के बच्चों को इसका क्रेडिट दिया जाए. मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार बच्चों को पूरा सपोर्ट देगी और एजुकेशनल सिस्टम को मजबूत करेगी. ये सभी के लिए फायदे स्थिति है. मैं पॉजिटिव डिसिजन की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं. आप जो भी लोग पढ़ना चाहते हैं उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे. एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए. इसे हर साल और फैशनेबल और ट्रेंडी बनना चाहिए. इतना होना चाहिए कि बाहर से लोग आए इंडिया में पढ़ाई करने और इंडिया एजुकेशनल हब बने.'

बता दें कि सलमान खान के अलावा अनुपम खेर, इमरान खान. शबाना आजमी, प्रकाश राज जैसे स्टार्स ने भी इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया.

ये भी पढ़ें- The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो

Click here to Read More
Previous Article
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
Next Article
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //