Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सरकार ने बदल दिए 2025 में पेंशन और रिटायरमेंट के नियम, जानें क्या हुए बदलाव

7 months ago

Central Government Employees News: केन्द्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का ध्यान रखते हुए 2025 में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए है. जिसका सीधा असर उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. भारत सरकार के इन कदमों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत फायदा पहुंचेगा.

सरकार अपने कर्मचारियों के लिए 2025 में अब तक 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है. साथ ही नई एकीकृत पेंशन योजना का लाभ भी दे रही है. आइए जानते है कि, सरकार के इन फैसलों से कर्मचारियों और पेंशनर्स को किस तरह से फायदा होगा. 

रिटायरमेंट के दिन ही लागू होगी पेंशन 

सरकार की ओर से सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि, वे रिटायर होने वाले कर्मचारियों की फाइल 12 से 15 महीने पहले ही तैयार कर लें. जिससे रिटायरमेंट के दिन से ही पेंशन लागू की जा सके. इससे पहले कर्मचारियों के पेंशन लागू होने में समय लग जाता था.

नई एकीकृत पेंशन योजना (UPS) 

पिछले कई सालों से केंद्रीय कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन पाते रहे हैं. एनपीएस में पेंशन का पैसा बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर रहता था. जिससे कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस करते थे. वहीं सरकार ने इसमें ऐतिहासिक बदलाव करते हुए अप्रैल 2025 में नई एकीकृत पेंशन योजना की शुरुआत की है.

यह नई पेंशन योजना पुरानी पेंशन योजना (OPS) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ( NPS) को मिला कर बनाई गई है. जिससे कर्मचारियों के भविष्य को और सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है. नई पेंशन योजना के तहत, अगर कोई कर्मचारी 25 साल की सेवा पूरी करते हैं तो, उन्हें पिछले 12 महीनों के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रुप में दिया जाएगा. वहीं, अगर कर्मचारी ने 10 साल की सेवा दी है, तो कम से कम 10 हजार रुपए की पेंशन उन्हें हर महीने मिलेगा. 

महंगाई भत्ता (DA)

केंद्र सरकार की ओर से इस साल 2 बार महंगाई भत्ता दी गई है. अब तक सरकार की ओर से 5 प्रतिशत की डीए बढ़ोतरी हुई है. यानि कि, अब केद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत पहुंच गया है. जिसका सीधा लाभ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को पहुंचा है.

यह भी पढ़ें: क्या भाई दूज पर आज बैंक खुले है या बंद? जानें से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Click here to Read More
Previous Article
चीन-अमेरिका के बीच और बढ़ेगा तनाव? ट्रंप प्रशासन के अगले कदम को लेकर एक्सपर्ट्स की वॉर्निंग
Next Article
अमेरिकी एक्शन और रूसी तेल की खरीदारी में भारत की कटौती की रिपोर्ट से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग

Related व्यापार Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment