Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, 50 करोड़ मुआवजा भी मांगा

6 months ago

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति, ऑस्ट्रियाई होटलायर और एंटरप्रेन्योर पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. अभिनेत्री ने डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया है और हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. साथ ही अपने पति की वजह से अपनी इनकम के नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है. वहीं सेलिना की याचिका के बाद, मुंबई की एक अदालत ने हाग को एक फॉर्मल नोटिस जारी किया है.

सेलिना ने कोर्ट से तीनों बच्चों की मांगी है कस्टडी
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री को कोर्ट में लॉ फर्म करंजवाला एंड कंपनी की एक टीम रिप्रेजेंट कर रही है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि तीन बच्चों की 47 वर्षीय मां सेलिना "उनके हाथों लगातार घरेलू हिंसा का शिकार रही हैं." सेलिना ने पीटर से 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता और 50 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मांगा है. अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने अपने पति पीटर हाग को मुंबई स्थित अपने घर में एंट्री करने से रोकने की भी अपील की है और अपने तीन बच्चों - विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी मांगी हैं. 

सेलिना और पीटर ने साल 2011 में की थी शादी
सेलिना जेटली और पीटर हाग ने 2011 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी. मार्च 2012 में ये जोड़ा जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे. 2017 में, भी वे ट्विंस बेटों के माता-पिता बने, लेकिन परिवार को एक दिल दहला देने वाला झटका तब लगा जब उनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन की वजह से मौत हो गई थी.

सेलिना जेटली फिल्में
सेलीना ने नो एंट्री, गोलमाल रिटर्न्स, थैंक यू, अपना सपना मनी मनी और मनी है तो हनी है जैसी फिल्मों में काम किया है. सेलिना ने हाल के वर्षों में काफी हद तक कम ही सुर्खियां बटोरी हैं, और केवल कभी-कभार ही किसी बड़ी निजी घटना के कारण सुर्खियों में आई हैं.

 

Click here to Read More
Previous Article
सुरिंदर कौर बर्थ एनिवर्सरी: पंजाब की स्वर कोकिला, जिनकी सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद
Next Article
14 फ्लॉप फिल्मों के बाद जीता था नेशनल अवॉर्ड, झेला फाइनेंशियल स्ट्रगल, ऐसी रही अर्जुन रामपाल की जर्नी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment