Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

14 फ्लॉप फिल्मों के बाद जीता था नेशनल अवॉर्ड, झेला फाइनेंशियल स्ट्रगल, ऐसी रही अर्जुन रामपाल की जर्नी

6 months ago

एक्टर अर्जुन रामपाल 24 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत स्ट्रगल देखा है. एक्टर आज भले ही जाना पहचाना नाम हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हुईं. एक्टर अपनी करियर जर्नी के शुरुआती फेज से खुश भी नहीं थे. वहीं आज एक्टर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, इसी मौके पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी करियर के बारे में. 

अर्जुन रामपाल का एक्टिंग करियर
अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से की थी, जिसमें उन्होंने सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी और कीर्ति रेड्डी के साथ काम किया था. एक पार्टी में जब उनकी मुलाकात डिजाइनर रोहित बल से हुई तो उन्होंने एक्टर को मॉडलिंग करने की सलाह दी और मौका भी दिया. रामपाल की पहली फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन 2002 में उन्हें अपनी फिल्म 'आंखें' से करियर में एक अलग मुकाम मिला जो सुपरहिट रही. अपने 24 साल के करियर में रामपाल ने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगातार 14 फ्लॉप फिल्में दी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

झेला था फाइनेंशियल स्ट्रगल
अर्जुन ने एक बार बताया था कि उनके जीवन में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें किराया चुकाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. उस दौरान, उनके मकान मालिक ने उनके लिए वरदान साबित हुए. उन्होंने बताया कि कैसे वे अंधेरी के सेवन बंगलो में रहते थे और हर महीने, उनके मकान मालिक सरदार जी, पहले दिन आते थे, लेकिन जब उन्हें ये पता चला की रामपाल के पास किराया चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं तो उन्होंने कहा, 'कोई बात नहीं, आप मुझे आराम से पैसे चुका देना.'

'रॉक ऑन' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
अर्जुन रामपाल को फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा, जब तक कि शाहरुख खान की 'डॉन' उन्हें नहीं मिल गई. 2006 में 'डॉन' मिलने के बाद से अर्जुन रामपाल की किस्मत ने बदलना शुरू कर दिया.  इसमें उनके ऑपोजिट शाहरुख खान थे और यह फिल्म हिट रही और फिर शाहरुख के साथ उन्हें अगले ही साल 'ओम शांति ओम' में विलेन का रोल मिला, यह भी हिट रही. हालांकि, अर्जुन रामपाल के करियर में साल 2008 में तब टर्निंग पॉइंट आया, जब उन्हें 'रॉक ऑन' मिली. इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था और इसके लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था. 

Click here to Read More
Previous Article
सेलिना जेटली ने पति पीटर के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, 50 करोड़ मुआवजा भी मांगा
Next Article
क्या पलाश मुच्छल ने दिया स्मृति मंधाना को धोखा? चीटिंग चैट हुई सोशल मीडिया पर वायरल!

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment