Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान खान ने की हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से मुलाकात:रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड प्रेजेंटर भी बने, आलिया भट्ट भी हुईं शामिल; देखिए तस्वीरें

8 months ago

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 का हिस्सा बने थे। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इस दौरान सलमान ने हॉलीवुड स्टार डॉनी डेप से मुलाकात की है। रेड सी फिल्म फेस्टिवल के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज से जॉनी डेप और सलमान खान की रेड कार्पेट पर हुई मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई है। सलमान खान रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड प्रेंजेंटर भी बने। उन्होंने मंच पर दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं यहां आकर बेहद खुश हूं, रेड सी फिल्म फेस्टिवल में आना एक सौभाग्य है। एक टैलेंटेड एक्टर को अवॉर्ड देना सम्मान की बात है।' इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड एक्टर और रैपर इद्रिस्सा एल्बा को रेड सी ऑननेरी अवॉर्ड प्रेजेंट किया। अवॉर्ड लेते हुए इद्रिस्सा ने कहा कि ये उनके द्वारा अटेंड किया गया, सबसे बेहतरीन फिल्म फेस्टिवल है। ये फिल्म फेस्टिवल दुनिया को रिप्रेजेंट करता है। रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन 4 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हो रहा है। इस फेस्टिवल में बॉलीवुड ऐश्वर्या राय, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट और रेखा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए हैं। देखिए फिल्म फेस्टिवल की चुनिंदा तस्वीरें-
Click here to Read More
Previous Article
6 गल्फ कंट्री में बैन हुई रणवीर सिंह की धुरंधर:​​​​​​​एंटी पाकिस्तान बताते हुए स्क्रीनिंग रोकी, भारत में 7 दिनों का कलेक्शन हुआ 218 करोड़ रुपए
Next Article
50 साल बाद पर्दे पर शोले फिल्म की वापसी:1500 स्क्रीन पर ओरिजनल एंडिंग के साथ रिलीज, रमेश सिप्पी बोले- ऑडियंस के रिएक्शन का इंतजार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //