Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

6 गल्फ कंट्री में बैन हुई रणवीर सिंह की धुरंधर:​​​​​​​एंटी पाकिस्तान बताते हुए स्क्रीनिंग रोकी, भारत में 7 दिनों का कलेक्शन हुआ 218 करोड़ रुपए

8 months ago

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर इंडियन बॉक्स ऑफिस में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है, हालांकि इस फिल्म को अब 6 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। फिल्ममेकर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद फिल्म की स्क्रीनिंग की परमिशन नहीं दी गई। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म धुरंधर 6 गल्फ देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में रिलीज नहीं होगी। इन देशों की एथॉरिटी ने इसे एंटी पाकिस्तान बताते हुए रिलीज करने से इनकार किया है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है, 'यह आशंका पहले से ही थी कि ऐसा हो सकता है, क्योंकि फिल्म को ‘एंटी-पाकिस्तान फिल्म’ माना जा रहा है। टीम ने कोशिश तो की, लेकिन किसी भी देश ने फिल्म की थीम को मंजूरी नहीं दी। इसी वजह से ‘धुरंधर’ किसी भी गल्फ देश में रिलीज नहीं हुई।' 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई धुरंधर फिल्म धुरंधर ने भारत में कुल 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि गुरुवार को फिल्म ने 29 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन (28.60 करोड़) से भी ज्यादा था। एक नजर फिल्म के कलेक्शन पर- कुल कलेक्शन- 218 करोड़ मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि सेकेंड वीकेंड तक फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म के किरदार और गाने लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में रहमत डकैत का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना का हुक स्टेप भी काफी वायरल हो रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह ने खुफिया एजेंट का किरदार निभाया है, जो अंडरकवर होकर पाकिस्तान में मिशन पर जाते हैं। उनके साथ सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
Click here to Read More
Previous Article
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को किया बर्थडे विश:लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की; मोहनलाल, धनुष, कमल हासन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई
Next Article
सलमान खान ने की हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से मुलाकात:रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड प्रेजेंटर भी बने, आलिया भट्ट भी हुईं शामिल; देखिए तस्वीरें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //