Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस:पान मसाला विज्ञापन को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे एक्टर, युवाओं को गुमराह करने का आरोप

1 year ago

21

0

सलमान खान पान मसाला विज्ञापन को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। बीजेपी नेता और राजस्थान हाईकोर्ट के वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि सलमान ने एक माउथ फ्रेशनर ब्रांड का ऐसा विज्ञापन किया है, जो युवाओं को गुमराह कर रहा है। इस मामले में 27 नवंबर को सुनवाई होगी। शिकायतकर्ता इंदर मोहन सिंह हनी ने एएनआई से बातचीत में कहा, सलमान खान बहुत से लोगों के रोल मॉडल हैं। हमने उनके खिलाफ कोटा उपभोक्ता कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। अन्य देशों में सेलेब्रिटी या फिल्म स्टार्स कोल्ड ड्रिंक तक का प्रचार नहीं करते, लेकिन यहां तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों का प्रचार किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि राजश्री पान मसाला बनाने वाली कंपनी और सलमान खान ने अपने प्रोडक्ट को केसर वाली इलायची और केसर वाला पान मसाला बताकर भ्रामक विज्ञापन किया है। यह दावा सच नहीं हो सकता, क्योंकि केसर की कीमत लगभग 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है, जो 5 रुपए वाले प्रोडक्ट में शामिल नहीं हो सकती। ऐसे झूठे दावे युवाओं को पान मसाला खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जो मुंह के कैंसर का एक प्रमुख कारण है। इंदर मोहन सिंह हनी की शिकायत के बाद कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा गया है।
Click here to Read More
Previous Article
सुप्रीम कोर्ट ने मल्टीप्लेक्स में महंगाई पर जताई नाराजगी:कहा - 100 रुपए में पानी की बोतल और 700 रुपए में कॉफी बेच रहे हो
Next Article
‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने:आर्मी यूनिफॉर्म में बंदूक लिए दमदार अंदाज में दिखे एक्टर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment