Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने:आर्मी यूनिफॉर्म में बंदूक लिए दमदार अंदाज में दिखे एक्टर

8 months ago

सनी देओल के पोस्टर के बाद अब फिल्म बॉर्डर 2 का एक और पोस्टर सामने आया है। बुधवार को फिल्म के मेकर्स टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने वरुण धवन का पहला लुक रिलीज किया है। इसमें उनका एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला है। पोस्टर में वरुण एक इंडियन सोल्जर के रूप में नजर आ रहे हैं। वह आर्मी यूनिफॉर्म में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर एग्रेशन और जज्बा साफ दिखता है। यह लुक उनके किरदार की बहादुरी और जोश को दिखाता है। इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में सनी देओल को उनके सबसे आइकोनिक और युद्ध-सीखे अवतार में देखा गया था। सेना की वर्दी में सनी अपने हाथ में बाजूका लिए नजर आए थे। उनके चेहरे पर देशभक्ति और जिम्मेदारी का भाव भी दिखा। पोस्टर ने सनी की पहली फिल्म 'बॉर्डर' की याद दिलाई थी। फिल्म की रिलीज की तारीख शुरू में 22 जनवरी, 2026 बताई गई थी, लेकिन अब यह सामने आया है कि बॉर्डर 2 अगले साल रिपब्लिक डे वीकेंड पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म बॉर्डर 2 गूगल पर ट्रेंड कर रही है
Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस:पान मसाला विज्ञापन को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे एक्टर, युवाओं को गुमराह करने का आरोप
Next Article
माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो विवाद पर आयोजकों का बयान:कहा- एक्ट्रेस की टीम ने गलत टाइम बताया; देरी में हमारी कोई गलती नहीं थी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment