Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड; टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

3 months ago

Most Runs in Single T20 World Cup Series: साहिबजादा फरहान ने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़कर यह कीर्तिमान रचा. फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 38 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फरहान अब तक इसी वर्ल्ड कप में 3 फिफ्टी और एक शतक लगा चुके हैं.

विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. विराट ने 2014 के वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले साहिबजादा फरहान 283 रन बना चुके थे. श्रीलंका के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया.

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  • साहिबजादा फरहान (PAK) - 320+ रन
  • विराट कोहली (IND) - 319 रन
  • तिलकरत्ने दिलशान (SL) - 317 रन
  • बाबर आजम (PAK) - 303 रन
  • महेला जयवर्धने (SL) - 302 रन

विराट कोहली ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 319 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 106.33 का रहा था. उस वर्ल्ड कप में विराट के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे. इसके अलावा विराट कोहली ने 2022 के वर्ल्ड कप में भी 296 रन बनाए थे.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन किसके नाम?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी विराट कोहली के ही नाम है. विराट ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 33 पारियों में 1,292 रन बनाए थे. इस सूची में दूसरे स्थान पर भी भारत के रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर में 1,220 रन बनाए थे. उनके सबसे करीब जोस बटलर हैं, जो अब तक 1,075 रन बना चुके हैं.

Click here to Read More
Previous Article
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Next Article
बारिश से रद्द हुआ भारत और वेस्टइंडीज का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment