Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बारिश से रद्द हुआ भारत और वेस्टइंडीज का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान

3 months ago

India vs West Indies Rain Chances: भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है. सेमीफाइनल में कौन सी टीम जाएगी, इसका फैसला 1 मार्च को होगा, जब भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने आएंगे. इन दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं और यह दोनों के लिए किसी क्वार्टर फाइनल मैच से कम नहीं है. भारत या वेस्टइंडीज, उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जीतने वाली टीम डायरेक्ट अंतिम-4 में प्रवेश कर जाएगी, लेकिन मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया तो क्या होगा. यहां जान लीजिए बारिश आने पर किसको अधिक फायदा मिलेगा.

सबसे पहले समीकरण पर नजर डाल लीजिए. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप 2 में नेट रन-रेट का पेंच फंसा है. मगर भारत और वेस्टइंडीज अब नेट रन रेट पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि सेमीफाइनल में जाने का रास्ता बिल्कुल साफ है. मैच जीतो और सेमीफाइनल खेलो. इसलिए 1 मार्च को भारत, वेस्टइंडीज को चाहे एक रन से ही क्यों नया हराए, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. मगर मैच रद्द होने पर नेट रन रेट सबसे अहम हो जाएगा.

बारिश आई, तो किसे फायदा?

भारत और वेस्टइंडीज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. इस तरह भारत और वेस्टइंडीज तीन-तीन अंकों के साथ बराबरी पर रहेंगे. मगर नेट रन-रेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में चला जाएगा. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 का है, वहीं भारत उससे काफी पीछे -0.100 पर है.

कैसा रहेगा मौसम?

बारिश के कारण मैच रद्द होने पर स्पष्ट रूप से टीम इंडिया को नुकसान होगा. ऐसे में जान लीजिए कि 1 मार्च को कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है. 1 मार्च को कोलकाता में आसमान बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है, चिलचिलाती धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

India Semi Final Scenario: 'भारत सेमीफाइनल में ना जाए', मोहम्मद आमिर ने उगला जहर; जो कहा उससे खौल जाएगा हर भारतीय का खून

Click here to Read More
Previous Article
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड; टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
Next Article
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment