Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर मासूम शर्मा की यूपी पुलिस के साथ झड़प,VIDEO:सहारनपुर में विवादित NRI ने कराई रामकथा, मीका संग एंट्री; पुलिस ने रिश्तेदार को धक्के मारे

6 months ago

उत्तर प्रदेश में एक रामकथा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की यूपी पुलिस के साथ बहस की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें यूपी पुलिस सिंगर के रिश्तेदार को मंच से धक्के मारकर नीचे उतारते और खींचकर ले जाती दिख रही है। कार्यक्रम में मासूम की एंट्री बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह के साथ हुई। यह पूरा विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में जिस शख्स को यूपी पुलिस ने धक्के मारकर खींचकर ले जाती दिख रही है, वो मासूम शर्मा के जीजा करमू के भाई धरमू हैं। जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और देसी पत्रकार के तौर पर जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की रात को सहारनपुर में कैलाशानंद महाराज के श्रीरामकथा कार्यक्रम हुआ। जिससे NRI अजय गुप्ता की ओर से करवाया गया। अजय गुप्ता बंधुओं पर अफ्रीका में कारोबार के दौरान राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। रामकथा कार्यक्रम में मासूम शर्मा को परफॉर्म करना था। उनके साथ गए जीजा के भाई धरमू को पुलिस ने मंच से उतारकर धक्के मारना शुरू कर दिया। मासूम शर्मा ने उनके साथ पुलिस का दुर्व्यवहार देखा तो वे भी मंच से उतरकर उनके पीछे दौड़ पड़े। कार्यक्रम स्थल से बाहर पुलिस धक्के मारते हुए पुलिस धरमू को लेकर गई। इस वीडियो पर सफाई देते हुए धरमू ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर को राक्षस बताया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस के साथ मासूम शर्मा की कहासुनी भी हुई। वीडियो में एक पुलिसकर्मी मासूम शर्मा के कंधे पर हाथ रखे हुए खड़ा है। जबकि दूसरे पुलिसकर्मी के साथ मासूम की तीखी बहस हो रही है। हालांकि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आयोजक इसे रिजर्व सीट पर धरमू के बैठने से जुड़ा मामला बता रहे हैं। लाइव आकर धरमू ने 5 पॉइंट में बताया घटनाक्रम... बिना परफार्म किए ही लौटे मासूम शर्मा यूपी के सहारनपुर में धरमू के साथ हुए विवाद के बाद मासूम शर्मा ने बिना परफॉर्म किए ही वहां से लौट आए। एक महीने में यह दूसरा मौका है, जब किसी विवाद के कारण मासूम शर्मा बिना परफार्म किए लौटे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए लाइव शो में विवाद के बीच गंदे इशारे करते हुए बाहर चले गए थे। उस मामले में मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। जिसमें कहा था कि कुछ शरारती तत्वों की वजह से वो घटना हुई। SSP ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट यूपी के सहारनपुर में मासूम शर्मा के साथ गए धरमू के विवाद में धक्का-मुक्की के साथ झड़प भी हुई, जिसमें धरमू को मामूली चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने संज्ञान लिया और सीओ सिटी आंकिक रुचि गुप्ता को जांच सौंप दी है। एसएसपी ने पांच दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 5 विवाद अब पढ़िए, कौन हैं ​कथा करवाने वाले NRI अजय गुप्ता सहारनपुर के रायवाला मार्केट में राशन और मसालों की दुकान चलाने वाले शिवकुमार गुप्ता के तीन बेटे अजय (50), अतुल (47) और राजेश (44) हैं। तीनों भाइयों की पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर में जेवी जैन कॉलेज से हुई। अजय ने B.Com करने के बाद सीए किया। अतुल ने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया और छोटे भाई राजेश ने बीएससी किया। ग्रेजुएशन करने के बाद यानी करीब 25 साल पहले सहारनपुर से गुप्ता ब्रदर्स बिजनेस के लिए साउथ अफ्रीका चले गए। वहां उनका कारोबार ऐसा फैला कि वो लोग साउथ अफ्रीका के टॉप-10 अमीर कारोबारी परिवारों में शुमार हो गए। हालांकि, उन पर हमेशा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के नजदीकी होने और सियासी फायदे से कारोबार में आगे बढ़ाने का आरोप लगता रहा। हाल ही में इंटरपोल ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अतुल और राजेश गुप्ता के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। राजनीति में दखल ने बढ़ाई मुश्किलें जैसे-जैसे कारोबार और प्रभाव बढ़ा, गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका की राजनीति में भी दखल देना शुरू कर दिया। साल-2016 में उप वित्त मंत्री मसोबिसि जोनस ने खुलासा किया कि गुप्ता बंधुओं ने उन्हें वित्त मंत्री पद देने का ऑफर किया था। इसके बाद उन पर राष्ट्रपति जुमा के प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी ठेके पाने और मंत्रियों की नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगे। इस दौरान गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ साउथ अफ्रीका में ऐसा माहौल बना कि उन्हें देश छोड़कर दुबई भागना पड़ा। यहां तक कि उनके कई कारोबार भी बिक गए। बढ़ते विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच साल- 2018 में साउथ अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी हुई। उसके बाद वे दुबई (UAE) भाग गए थे।
Click here to Read More
Previous Article
फोर्ड 2029 में भारत वापस आएगी:ट्रंप के खिलाफ अमेरिकन कंपनी का फैसला, चेन्नई प्लांट में ₹3,250 करोड़ के निवेश से इंजन बनाएगी
Next Article
हिसार का लाइनमैन KBC में लखपति बना:बाइक-2 गोल्ड कॉइन भी जीते; बोला- अमिताभ को देख हाथ-पांव कांपे, ₹25 लाख के सवाल ने कन्फ्यूज किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment