Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हिसार का लाइनमैन KBC में लखपति बना:बाइक-2 गोल्ड कॉइन भी जीते; बोला- अमिताभ को देख हाथ-पांव कांपे, ₹25 लाख के सवाल ने कन्फ्यूज किया

6 months ago

हरियाणा में हिसार जिले के के रहने वाले एक असिस्टेंट लाइनमैन ने टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 5 लाख रुपए जीते हैं। इसके अलावा उसे एक बाइक और सोने के 2 सिक्के भी पुरस्कार स्वरूप दिए गए। असिस्टेंट लाइनमैन का नाम सोनू सिंह है। वह उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा के रहने वाले हैं। जब वह KBC से लखपति बनकर लौटे तो गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले सोनू सिंह की कामयाबी पर पूरे गांव ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि हॉट सीट पर बैठने से पहले ही उन्हें अमिताभ बच्चन दिखने लगे थे। सामने बैठे तो हाथ-पांव कांपने लगे और सपने जैसा महसूस हुआ। सोनू सिंह का कहना है कि वह 25 लाख रुपए भी जीत सकते थे, लेकिन अंग्रेजी के सवाल ने उन्हें कन्फ्यूज कर दिया। इसके बाद वह केवल 5 लाख रुपए ही जीत पाए। शो के 3 PHOTOS... सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए असिस्टेंट लाइनमैन की KBC में पहुंचने की कहानी... 3 और 4 नवंबर को प्रसारित हुआ था एपिसोड सोनू सिंह का एपिसोड 3 और 4 नवंबर को टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसे पूरे गांव में देखा गया। रुपए जीतकर जब सोनू गांव लौटे तो ग्रामीणों और परिजन ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में ढोल के साथ जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सोनू सिंह ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। सोनू सिंह के पिता रण सिंह किसान हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। सोनू की पत्नी विनोद घर संभालती है। उनके 2 बच्चे सिया और रिहान हैं। सोनू के एक बड़े भाई विनोद कुमार हैं, जो अपनी पत्नी हर्षी और बच्चों यस व प्रिंस के साथ रहते हैं। इनकी जॉइंट फैमिली है।
Click here to Read More
Previous Article
सिंगर मासूम शर्मा की यूपी पुलिस के साथ झड़प,VIDEO:सहारनपुर में विवादित NRI ने कराई रामकथा, मीका संग एंट्री; पुलिस ने रिश्तेदार को धक्के मारे
Next Article
‘गाने के सीन में अक्षय पर फेंके गए 100 अंडे’:कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश बोले- उन्होंने फिर भी कुछ नहीं कहा , बहुत अनुशासित एक्टर हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment