Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ KBC-17 में नजर आएंगे:यहां से जीते रुपए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देंगे; फैंस के सवाल पर दिया जवाब

7 months ago

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। दिलजीत ने एक फैन के सवाल पर इसका जवाब दिया है। दरअसल, शोभिता वाधवा नाम के एक यूजर ने X पर दिलजीत से पूछा-KBC में आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?। इसके जवाब में दिलजीत ने इंग्लिश और पंजाबी मिक्स भाषा में लिखा कि ये सब पंजाब में आई बाढ़ के लिए है। इससे फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दिलजीत KBC में जो भी रकम जीतेंगे, वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेंगे। दिलजीत का KBC का शो कब प्रसारित होगा, इसके बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं है लेकिन जल्द इसका टीजर जारी हो सकता है। यह एपिसोड भी इसी महीने रिलीज होने की संभावना है। दिलजीत 10 बाढ़ पीड़ित गांव गोद ले चुके पंजाब में आई बाढ़ के बाद कई कलाकारों ने मदद की। इनमें दिलजीत भी शामिल थे। उन्होंने 10 गांवों को गोद लेने का ऐलान किया। इसके बाद उनकी टीम गांवों में जाकर मदद कर रही है। उनकी टीम खाने-पीने का सामान और दवाइयां उपलब्ध करा रही है। फिल्म विवाद के बाद सुर्खियों में रहे दिलजीत, भारत–पाक मैच पर सवाल उठाए। बॉर्डर-2 में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ दिलजीत बॉर्डर-2 में नजर आएंगे। इसमें उन्होंने एयरफोर्स के इकलौते परमवीर चक्र विजेता लुधियाना के फ्लाइट अफसर स. निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है। 1971 की जंग में फ्लाइंग अफसर सेखों ने अकेले ही पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट खदेड़ दिए थे। जिनमें 2 मार भी गिराए थे। इसी लड़ाई में वह शहीद हो गए थे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्‌टी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
करण कुंद्रा की एक्स पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी का तंज:बॉयफ्रेंड के जन्मदिन पोस्ट में बिना नाम लिए मारा ताना, अनुषा ने चीटिंग का लगाया था आरोप
Next Article
प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच सोनाक्षी सिन्हा को छेड़ते दिखे जहीर:पैपराजी के सामने पेट पर हाथ लगाकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment