Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच सोनाक्षी सिन्हा को छेड़ते दिखे जहीर:पैपराजी के सामने पेट पर हाथ लगाकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब

7 months ago

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंसी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल के साथ अलग-अलग इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान सोनाक्षी के जेस्चर को देख सोशल मीडिया में प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। वहीं, सोनाक्षी के पति इस रूमर्स की वजह से उन्हें छेड़ते भी दिखे। दरअसल, दो दिन पहले सोनाक्षी और जहीर डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में शामिल हुए थे। इवेंट में शामिल होने के लिए सोनाक्षी ने रेड और वाइट रंग की अनारकली पहनी थी। रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय वो दुपट्टे से अपने पेट को कवर करते दिखीं। एक वीडियो में वो अपने पेट पर हाथ रखते भी दिखी थीं, जिसके बाद से ही प्रेग्नेंसी की अफवाहें चलने लगीं। वहीं, बीती रात कपल प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचा था।इस दौरान दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते दिखे। इस बीच जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ फेरते हैं। तभी एक्ट्रेस पति को हंसते हुए मारती हैं और जोर से चिल्लाती हैं। जहीर पैप्स के सामने दो बार बीवी सोनाक्षी को ऐसे छेड़ते नजर आए। सोनाक्षी के रिएक्शन पर जहीर कहते हैं- ‘मजाक कर रहे हैं।’ बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में शादी की थी। दोनों ने अपनी करीबियों के बीच घर पर ही शादी को रजिस्टर किया था। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डे टू डे लाइफ के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी के साथ जहीर के मस्ती दोनों के फैंस को खूब लुभाते भी हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ KBC-17 में नजर आएंगे:यहां से जीते रुपए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देंगे; फैंस के सवाल पर दिया जवाब
Next Article
सलमान की बैटल ऑफ गलवान में होगा मिलिट्री एंथम:देशभक्ति के रंग में रंगेंगे एक्टर, भारतीय सेना को समर्पित होगा गाना

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment