Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

1 week ago

एक्टर प्रदीप काबरा हाल ही में श्रीलंका यात्रा पर गए, जहां उन्होंने 'रामायण' से जुड़े बताए जाने वाले स्थलों की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने रावण की लंका, अशोक वाटिका, रावण की गुफा, सिंहासन और उन स्थानों को दिखाया, जिन्हें स्थानीय परंपराओं और संग्रहालय में मौजूद जानकारी के आधार पर रामायण से जोड़ा जाता है। प्रदीप ने बताया कि श्रीलंका में कई स्थानों के नाम रावण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 'रावण फॉल' भी दिखाया और वहां नहाते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने एला स्थित रावण की गुफा की झलक दिखाई। प्रदीप के मुताबिक, संग्रहालय में रखे गए प्रमाणों के अनुसार इसी क्षेत्र की एक गुफा में रावण ने माता सीता को छिपाकर रखा था। उन्होंने इसे दुर्गम स्थान बताते हुए कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं है। प्रदीप ने अशोक वाटिका भी दिखाई और उस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की। उन्होंने वह पेड़ भी दिखाया, जिसे स्थानीय मान्यताओं के अनुसार वह स्थान माना जाता है, जहां माता सीता बैठती थीं और जहां हनुमान जी उनसे मिले थे। वीडियो में प्रदीप ने उस स्थान की भी झलक शेयर की, जिसे रावण की लंका के अवशेष बताया जाता है। उन्होंने वह जगह दिखाई, जहां स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रावण का सिंहासन और महल हुआ करता था। वाल्मीकि रामायण में लंका का उल्लेख त्रिकूट पर्वतमाला पर स्थित स्वर्ण नगरी के रूप में मिलता है, हालांकि इन स्थलों के ऐतिहासिक और पुरातात्विक दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रदीप काबरा कई फिल्मों में नजर आए हैं प्रदीप काबरा के करियर की बात करें तो उन्होंने 'रन' से फिल्मों में शुरुआत की थी। वह 'वॉन्टेड', 'बैंग बैंग', 'दिलवाले', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों के अलावा 'सीआईडी', 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि प्रदीप काबरा एक्टिंग के अलावा इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। वह इन प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ एक्टिंग से जुड़े वीडियो ही नहीं, बल्कि ट्रैवल, धार्मिक यात्राएं, शूटिंग के अनुभव, निजी जिंदगी की झलक और व्लॉग भी शेयर करते हैं। यूट्यूब पर उनके करीब 73.4 हजार सब्सक्राइबर और 261 वीडियो हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 57 हजार फॉलोअर्स हैं। बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा: 32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगे गए ₹20 करोड़:लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थी
Next Article
हर्षाली ने 20 बार सलमान के हाथ पर थूका था:फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर मनोज बख्शी ने शूटिंग का किस्सा शेयर किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment