Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, मांगे गए ₹20 करोड़:लॉरेंस गैंग का कथित ऑडियो मिला; 4 महीने पहले घर के बाहर फायरिंग हुई थी

1 week ago

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे। यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर चार महीने पहले हुई फायरिंग के बाद सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है। मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस मामला दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। 4 महीने पहले हुई थी फायरिंग इससे पहले 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित महमूद चौक के पास रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच गोलियां चलाई गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाइक सवार दीपक शर्मा ने फायरिंग की थी, जिसे बाद में आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच में दीपक शर्मा ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग से जुड़े पोस्ट से प्रभावित होकर गैंग से जुड़ा था। अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, प्रवीण लोणकर और आरजू बिश्नोई को फरार घोषित किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' थी, जो 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में ₹372.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, उनकी प्रमुख अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' है, जिसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हुई। फिल्म के 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में 21 मार्च को आगरा से आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गांठ को गिरफ्तार किया। यह आरोपी कुख्यात शुभम लोणकर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर आगरा-एटा रोड के पास से उसे दबोचा गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
आलिया की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को होगी रिलीज:बोलीं- ‘अल्फा’ ने मुझे कई नए तरीकों से चुनौती दी, इसका हर पल पसंद आया
Next Article
रावण की लंका और अशोक वाटिका अब कैसी दिखती है:एक्टर प्रदीप काबरा ने श्रीलंका से शेयर कीं रामायण से जुड़े स्थलों की झलकियां

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment