Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पवई फेक ऑडिशन घटना पर AICWA सख्त:एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग की

7 months ago

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पवई के RA स्टूडियो फेक ऑडिशन घटना को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक चिट्ठी लिखी है। AICWA ने लेटर में फर्जी ऑडिशन और बच्चों की किडनैपिंग की घटना पर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर दी है। AICWA के प्रेसिडेंट ने सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने लेटर में एसोसिएशन की तरफ से कई मांगें रखी हैं... लेटर में कहा गया है कि AICWA भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हर एक आर्टिस्ट और बच्चे की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य के लिए दृढ़ता से खड़ा है। बता दें कि 30 अक्टूबर को मुंबई के पवई इलाके के आरए स्टूडियो में ऑडिशन के नाम पर 19 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से 17 बच्चे थे। लोगों को बंधक बनाने वाला 50 वर्षीय रोहित आर्या एनकाउंटर में मारा गया था। उस वक्त भी AICWA के प्रेसिडेंट ने सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को एक नोटिस जारी सख्त एक्शन की मांग की थी। एक्स पोस्ट में लिखा गया था- 'मुंबई के पवई इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नाम पर आर.ए. स्टूडियो में फर्जी ऑडिशन आयोजित किया जा रहा था। ऑडिशन देने पहुंचे करीब 20 उभरते कलाकारों का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था, जिन्हें मुंबई पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए बचा लिया।'
Click here to Read More
Previous Article
लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका से इंडिया लाया जा रहा:बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला मर्डर में वांटेड; सलमान के घर फायरिंग का भी आरोप
Next Article
डायरेक्टर एसएस राजामौली पर FIR दर्ज:हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप; 'वाराणसी' के लॉन्च में भगवान हनुमान पर की थी टिप्पणी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment