Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डायरेक्टर एसएस राजामौली पर FIR दर्ज:हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप; 'वाराणसी' के लॉन्च में भगवान हनुमान पर की थी टिप्पणी

7 months ago

फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली पर धार्मिक भावनाओं का अपमान करने को लेकर केस दर्ज हुआ है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने डायरेक्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एसएस राजामौली ने भगवान हनुमान पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। विष्णु गुप्ता ने दिल्ली पुलिस से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि राजामौली की टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। साथ ही, सामाजिक और सामुदायिक सद्भाव में भी खलल पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और आगे ऐसा ना हो इसके लिए कड़े नियम लागू करें। बता दें कि इस पूरी कंट्रोवर्सी की शुरुआत 17 नवंबर को फिल्म 'वाराणसी' के टीजर लॉन्च इवेंट से हुई है। हैदराबाद में लॉन्च इवेंट के दौरान तकनीकी खराबी के चलते टीजर प्ले होने में देरी हुई हुई थी। देरी पर डायरेक्टर ने कहा था- ‘मैं भगवान पर ज्यादा विश्वास नहीं रखता। पिताजी कहा करते थे कि जब भी मैं किसी परेशानी में रहूं, हनुमान मेरे पीछे खड़े होकर मुझे मार्ग दिखाएंगे। लेकिन जैसे ही यह गड़बड़ी हुई, मुझे बहुत गुस्सा आया। क्या ऐसे भगवान मदद करते हैं। स्टेज पर एसएस राजामौली ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी भी भगवान हनुमान को मानती हैं। लेकिन जब तकनीकी दिक्कत हुई, तो वो कुछ देर के लिए पत्नी से भी नाराज हो गए थे। राजामौली ने दोबारा टीजर प्ले करने की कोशिश की और इस बार जब टीचर नहीं चला तो उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता के हनुमान ने एक बार उनकी मदद की, तो वो देखना चाहते हैं कि उनकी पत्नी के हनुमान दोबारा मदद करते हैं या नहीं। इवेंट का क्लिप वायरल होने के बाद एसएस राजामौली पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उनसे माफी की मांग की थी।
Click here to Read More
Previous Article
पवई फेक ऑडिशन घटना पर AICWA सख्त:एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
Next Article
धनुष के मैनेजर पर तमिल एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप:बोलीं- काम देने के बहाने कास्टिंग काउच की कोशिश की, कहा- एडजस्टमेंट करना होगा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment