Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

परिणीति चोपड़ा के अनसीन बेबी बंप PHOTOS:बर्थडे पर पति राघव चड्‌ढा ने शेयर किए, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया है जन्म

8 months ago

पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। वह 37 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सांसद पति ने परिणीति चोपड़ा को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर लिखा - शहर की सबसे नई और सबसे प्यारी मम्मी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से पत्नी और अब हमारे प्यारे बेटे की मां बनने तक का सफर वाकई कमाल का रहा है। उन्होंने पत्नी के बेबी बंप की चार फोटो भी शेयर किए, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और वह उसे चूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 3 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी डिलीवरी हुई। परिणीति चोपड़ा के 3 PHOTOS.... फैंस ने किए कमेंट, लिखा- सबसे खूबसूरत मातृत्व शूट तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं परिणीति। तुम्हें पहले ही सबसे अच्छा गिफ्ट मिल गया है। मातृत्व का आनंद लें। दूसरे यूजर ने लिखा- 'यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी तस्वीरें हैं। एक और यूजर ने लिखा- सबसे खूबसूरत मातृत्व शूट।' अंबाला कैंट में रहते हैं परिणीति के माता-पिता परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी कॉन्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। 17 साल की उम्र में परिणीति लंदन चली गईं। जहां से उन्‍होंने मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त की। प्रदेश सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। उनके पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा अंबाला कैंट में स्टाफ रोड पर रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में चोपड़ा ऑटोमोबाइल नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 2023 में उदयपुर में हुई थी शादी परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई थी। राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है। उनका ननिहाल जालंधर में है। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वह पहले पंजाब के प्रभारी भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल ने डाली थी पोस्ट राघव ने कपिल शर्मा शो में भी दिया था हिंट कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था और कहा था कि हम जल्द ही गुड न्यूज शेयर करेंगे। फाइनली कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
Click here to Read More
Previous Article
बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन के अकाउंट से भावुक पोस्ट:बेटे के बर्थडे पर लिखा- हर कदम में जिंदा रहूंगा, मस्ती करते की VIDEO शेयर की
Next Article
बिल गेट्स क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखेंगे:2 एपिसोड्स में कैमियो करेंगे, प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों की हेल्थ पर बात करेंगे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment