Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन के अकाउंट से भावुक पोस्ट:बेटे के बर्थडे पर लिखा- हर कदम में जिंदा रहूंगा, मस्ती करते की VIDEO शेयर की

8 months ago

पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन के सोशल मीडिया अकाउंट से एक भावुक पोस्ट शेयर की गई है। घुम्मन के बेटे गुरतेज वीर सिंह का आज जन्मदिन है, इसे लेकर परिवार ने घुम्मन की ओर से गुरतेज को बर्थडे विश किया है। इस पल को लेकर परिवार के साथ फैंस भी उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। इसे लेकर परिवार ने घुम्मन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में घुम्मन बेटे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों विभिन्न स्थानों पर साथ में घूम रहे हैं। परिवार ने पोस्ट में लिखा- आज मेरे लाड़ले बेटे का जन्मदिन है। मेरी आत्मा हर पल तुम्हारे साथ है...। वहीं कल यानी शुक्रवार को वरिंदर सिंह घुम्मन के नाम की अंतिम अरदास है। बीते मंगलवार को परिवार ने यह जानकारी साझा की थी। घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी उनके कंधे की नस दब गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दो हार्ट अटैक आने से 9 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। अंतिम अरदास (भोग) में कई कलाकारों और राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। पढ़िए पोस्ट में परिवार ने क्या लिखा... कैसे हुई थी बॉडी बिल्डर घुम्मन की मौत वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान उनके कंधे की नस दब गई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें 2 हार्ट अटैक आए। जिससे उनकी मौत हो गई थी। घुम्मन की मौत पर परिवार से शोक जताने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Click here to Read More
Previous Article
'रणबीर और ऋषि कपूर के बीच होते थे झगड़े':सुभाष घई ने बताया- दोनों का नेचर अलग था, रणबीर मां से करते थे पिता की शिकायत
Next Article
परिणीति चोपड़ा के अनसीन बेबी बंप PHOTOS:बर्थडे पर पति राघव चड्‌ढा ने शेयर किए, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया है जन्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment