Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'प्रलय' से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे रणवीर सिंह? 'धुरंधर' एक्टर का ऐसा रहा पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2 months ago

रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उनकी 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स ने तो धमाल ही मचा दिया. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके इतिहास रचे. रणवीर फिल्म 'डॉन 3' को लेकर भी खबरों में हैं. पहले वो इस फिल्म में नजर आने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को बीच को बीच में छोड़ दिया और इसे लेकर विवाद जारी है.

ऐसे में आइए नजर डालते हैं रणवीर की पिछली 5 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर. रणवीर सिंह के लिए साल 2023, 2025 और 2026 शानदार रहा. 2023 में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी और फिल्म को पसंद किया गया था. वहीं 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2'. हालांकि, उनकी 2022 में आई 'सर्कस' और 'जयेशभाई जोरदार' फ्लॉप हो गई थीं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: 73वें दिन भी किसी के सामने झुक नहीं रही 'धुरंधर 2', रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, 'धुरंधर 2'- 1185.15 करोड़ (2026)
'धुरंधर'- 894.49 करोड़ (2025)
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'- 153.3 करोड़ (2023)
'सर्कस'- 20.85 करोड़ (2022)
'जयेशभाई जोरदार'- 17.5 करोड़ (2022)

रणवीर सिंह की 5 फिल्मों ने 2,271.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब 3000 करोड़ क्लब में एंट्री पाने के लिए उन्हें 728.71 करोड़ की जरुरत है. फिल्म 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है. अब रणवीर की आने वाली फिल्मों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो 'प्रलय' में नजर आएंगे.

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की 'हमशक्ल', 'परदेस' एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी मुंबई के महामारी और जॉम्बी पर बेस्ड है. अब ऐसे में रणवीर सिंह की इस फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. देखना होगा कि रणवीर इस फिल्म के जरिए 3000 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाते हैं या नहीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन हैं. वो मलयाली एक्ट्रेस हैं और उनकी फिल्म लोकाह चैप्टर 1 को काफी पसंद किया गया था.

बता दें कि रणवीर सिंह के पास 'प्रलय' के अलावा आदित्य धर की 'चंद्रगुप्त', और 'अश्वत्थामा' जैसी फिल्में होनी की भी खबरें हैं.

Click here to Read More
Previous Article
59 की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल', पिंक साड़ी में सोशल मीडिया पर लगाया ग्लैमर का तड़का
Next Article
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //