Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

2 months ago

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीत एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उनके दोनों बेटे, आर्यमान और धरम, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

काफी टैलेंटेड हैं धरम
'आप की अदालत' में बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने अपने बेटों के करियर को लेकर खुलकर बात की. अपने छोटे बेटे धरम के बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि वो काफी टैलेंटेड हैं. उन्होंने कहा कि कोविड के टाइम, जब सभी लोग घरों में थे, तब धरम ने खुद ही फिल्ममेकिंग सीखनी शुरू कर दी थी. बॉबी ने कहा, 'उसने खुद सीखा कि फिल्मों की एडिटिंग कैसे होती है, साउंड इफेक्ट्स कैसे जोड़े जाते हैं और डबिंग कैसे की जाती है. उसने ये सब अपने दम पर सीखा है.'

उन्होंने बेटे की मेहनत की तारीफ करते हुए बताया कि आर्यमान ने न सिर्फ अपनी क्रिएटिव स्किल्स पर काम किया, बल्कि अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दिया.  21 साल की उम्र में धरम ने यूट्यूब वीडियो देखकर खुद डांस सीखने की भी कोशिश की और इसके लिए काफी मेहनत की.

ये भी पढ़ेंः किसी महल से कम नहीं काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का आशियाना, देखें घर की इनसाइड फोटोज

फोटोग्राफी में है माहिर
बॉबी देओल ने आगे बताया कि कोविड के बाद धरम की फोटोग्राफी में भी गहरी दिलचस्पी बढ़ी. उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर के साथ करीब एक साल तक काम किया और फोटोग्राफी की बारीकियां सीखीं. बॉबी ने कहा, 'कोविड के बाद वो काफी बेचैन रहने लगा था. मेरे करीबी दोस्त अविनाश गोवारिकर ने मुझसे कहा कि उसे मेरे पास भेजो. आर्यमान ने उनके साथ एक साल तक काम किया और फोटोग्राफी सीखी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बॉबी देओल ने बताया कि उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की जाने वाली ज्यादातर तस्वीरें आर्यमान ही क्लिक करते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट करता हूं, वे उसी ने खींची होती हैं. मैं अक्सर उसे क्रेडिट भी देता हूं, लेकिन उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है क्योंकि उसे फॉलोअर्स या सोशल मीडिया की पॉपुलैरिटी की कोई परवाह नहीं है.'

बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे
जब बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या उनके बेटे फ्यूचर में फिल्मों में कदम रखेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए खुलासा किया कि उनके दोनों बेटे एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं. बॉबी ने कहा, 'मेरे दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं. अब मैं क्या कर सकता हूं?'

बॉबी ने आगे कहा, 'ये इंडस्ट्री ऐसी है कि चाहे आप डॉक्टर हों, इंजीनियर हों या किसी भी दूसरे प्रोफेशन से जुड़े हों, कहीं न कहीं आपके दिल में यह ख्याल जरूर आता है कि शायद आप भी एक्टर बन सकते हैं.'

ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अमिताभ-प्रियंका तक, मकान रेंट पर देकर करोड़ों कमाते हैं ये स्टार्स

'मुझे लगा था कि वो अमेरिका में ही अपना करियर बनाएगा'
बॉबी देओल ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बड़ा बेटा आर्यमान एक्टिंग की दुनिया में आएगा. बॉबी ने कहा, 'मैंने अपने बड़े बेटे को फाइनेंस की पढ़ाई करवाई. उसने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ऑनर्स के साथ पढ़ाई पूरी की. वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था. मुझे लगा था कि वो अमेरिका में ही अपना करियर बनाएगा, वहीं सेटल हो जाएगा और हम उससे मिलने जाया करेंगे.' हालांकि, आर्यमान की सोच कुछ और ही थी. बॉबी ने बताया, 'लेकिन वह एक्टर बनना चाहता था.'

Click here to Read More
Previous Article
'प्रलय' से 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे रणवीर सिंह? 'धुरंधर' एक्टर का ऐसा रहा पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Next Article
महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की 'हमशक्ल', 'परदेस' एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //