Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

प्राइम वीडियो की 2026 के लिए भारतीय कंटेंट की घोषणा:नई स्लेट में 55 नई फिल्में और सीरीज का ऐलान; पंचायत-5 और फर्जी-2 की होगी वापसी

3 months ago

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भारतीय कंटेंट की घोषणा कर दी है। 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने लगभग 55 नई ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एलान किया। इस लिस्ट में न केवल हिंदी, बल्कि तमिल और तेलुगु भाषाओं की भी बड़ी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि अब अमेजन एमजीएम स्टूडियोज भारत में सीधे थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी बनाएगा। इवेंट में रितिक रोशन, आलिया भट्ट और करण जौहर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। मुंबई में हुए प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट की तस्वीरें……. पुराने सुपरहिट शोज की होगी वापसी दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खबर उनके पसंदीदा शोज के नए सीजन को लेकर है। इस स्लेट में 'पंचायत' सीजन 5, 'फर्जी' सीजन 2 और 'दहाड़' सीजन 2 जैसे बहुप्रतीक्षित शोज शामिल हैं। इनके अलावा 'कॉल मी बे' सीजन 2, 'दुपहिया' सीजन 2 और रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की भी वापसी होगी। इन नई सीरीज और फिल्मों पर रहेगी नजर नई सीरीज की बात करें तो निखिल आडवाणी की 'द रिवोल्यूशनरीज' चर्चा में है, जिसमें भुवन बाम, रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा नजर आएंगे। विजय वर्मा 'मटका किंग' और अली फजल 'राख' नाम की सीरीज में दिखेंगे। रैपर किंग फिल्म 'लुक्खे' से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। वहीं, 'वंश – द कलयुग वॉरियर्स' भारत की पहली ऐसी हिंदी सुपरहीरो सीरीज होगी, जिसे खास तौर पर स्ट्रीमिंग के लिए बनाया गया है। ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट के साथ पार्टनरशिप प्राइम वीडियो ने इस बार बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के साथ भी हाथ मिलाया है। ऋतिक रोशन की 'एचआरएक्स फिल्म्स' पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही है, जो सीरीज 'स्टॉर्म' और फिल्म 'मेस' लेकर आएगी। वहीं, आलिया भट्ट की 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' फिल्म 'डोंट बी शाय' पेश करेगी। साउथ में भी बड़ा विस्तार करते हुए 'द ट्रेटर्स' का तेलुगु वर्जन लाया जा रहा है, जिसे तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। थिएटर में भी रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया ने 5 ऐसी फिल्मों का एलान किया है जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की 'रफ्तार', कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' और यामी गौतम की 'नई नवेली' शामिल हैं। भुवन बाम और वामिका गब्बी की 'कुकू की कुंडली' और ए.आर. रहमान के म्यूजिक वाली 'दिलकशी' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। थिएटर के बाद ये फिल्में प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर के लिए आएंगी।
Click here to Read More
Previous Article
मिर्जापुर फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी:कालीन भैया, मुन्ना भैया की वापसी; फरवरी में पूरी हो चुकी फिल्म की शूटिंग
Next Article
सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीती:रूस के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू फिल्म बनी; डायरेक्टर ने अवॉर्ड राज्य को डेडिकेट किए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment