Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मिर्जापुर फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी:कालीन भैया, मुन्ना भैया की वापसी; फरवरी में पूरी हो चुकी फिल्म की शूटिंग

3 months ago

पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड की कहानी 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी पुष्टि प्राइम वीडियो ने अपने इवेंट प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में की है। इस कार्यक्रम में मिर्जापुर फिल्म की स्टारकास्ट शामिल हुई। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की मुख्य शूटिंग फरवरी 2026 में ही पूरी हो चुकी है। मूवी में सबसे ज्यादा चर्चा दिव्येंदु शर्मा यानी 'मुन्ना भैया' को लेकर हो रही है। सीरीज के दूसरे सीजन में किरदार की मौत दिखाए जाने के बावजूद, दिव्येंदु इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी के रौबदार किरदार में दिखेंगे। वहीं अली फजल (गुड्डू पंडित), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) और अभिषेक बनर्जी (कंपाउंडर) भी अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे। फरवरी में खत्म हुई फिल्म की शूटिंग फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने ओरिजिनल सीरीज के कई अहम एपिसोड्स डायरेक्ट किए थे। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनाया गया है। श्वेता और अली ने कन्फर्म किया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में ही खत्म हो गई थी और अब यह पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर सिनेमाई अनुभव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोड्यूसर्स बोले- फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे एक साझा बयान में प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने कहा, "मिर्जापुर के अनुभव को बड़े पर्दे पर लाना हमारे लिए एक मील का पत्थर है। तीन सफल सीजन्स के बाद फैंस कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया जैसे किरदारों से काफी जुड़ चुके हैं। हमें विश्वास है कि इस सीरीज को फिल्म में बदलना दर्शकों के लिए पहले से ज्यादा एंग्गेजिंग (रोमांचक) होगा। हम एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ इस ग्रैंड प्रोजेक्ट के लिए जुड़कर काफी उत्साहित हैं।" 2018 में शुरू हुआ था मिर्जापुर का सफर 'मिर्जापुर' की शुरुआत साल 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई थी। यह भारत की सबसे सफल और चर्चित क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक है। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अपने दमदार डायलॉग्स और देसी एक्शन की वजह से इसकी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसे थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया है।
Click here to Read More
Previous Article
वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक रिलीज:पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे अली फजल, सोनाली बेंद्रे बोलीं- कहानी सुनकर तुरंत हां कह दिया था
Next Article
प्राइम वीडियो की 2026 के लिए भारतीय कंटेंट की घोषणा:नई स्लेट में 55 नई फिल्में और सीरीज का ऐलान; पंचायत-5 और फर्जी-2 की होगी वापसी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment